MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Dr Ankita Yargal
India Pakistan Navy
News Helicopter Crash
PM Modi School Friend
Purnia News
Kanpur Murder Mystery
Cafe Mondegar License Suspended
Mecca Air Raid Alert
Morning News
Kal ka Rashifal
New York Subway Accident
Gurugram Hit and Run Case
Disha Salian Case
Gurugram Hit and Run Case
Rishi Panchami Vrat Katha
Oracle Layoffs
Neemuch School 9 PHOTO
Punjab Influencer Manjeet Kaur
Haiwaan Box Office Collection
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
Ashoknagar Accident
Disha Salian Case
Jaipur Murder Case
Top 10 Morning News
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection
  • Home
  • World News
  • अब चीन पर कहर बरसाएगी कोरोना की दूसरी लहर, तस्वीरों में देखें वायरस से निपटने के लिए कैसी है तैयारी

अब चीन पर कहर बरसाएगी कोरोना की दूसरी लहर, तस्वीरों में देखें वायरस से निपटने के लिए कैसी है तैयारी

बीजिंग. कोरोना वायरस ने एक बार फिर चीन की धड़कने बढ़ा दी हैं। बताया जा रहा है कि चीन पर कोरोना महामारी की दूसरी लहर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। वुहान में कोरोना पर काबू पाने के बाद चीन में पहली बार सबसे अधिक 66 मामले सामने आए हैं। बीजिंग में मामले मिलने के बाद चीन में अधिकारी एक बार फिर युद्ध स्तर की तैयारियों में जुट गए हैं।  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 14 2020, 05:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि कोरोना वायरस के शनिवार को 57 नए मामले सामने आए। इनमें से 38 मामले स्थानीय संक्रमण हैं। नौ बिना लक्षण वाले मरीज भी मिले हैं। इससे पहले बिना लक्षण वाले 103 मरीजों को अलग किया गया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211

अधिकारियों के मुताबिक, सबसे ज्यादा चिंता का सबब बिना लक्षण वाले मरीज होते हैं। क्यों कि ये मरीज संक्रमित तो होते हैं लेकिन उनमें बुखार, खांसी या गले में सूजन जैसे कोई लक्षण नहीं होते। इन लोगों से दूसरों में बीमारी फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। 

311

शनिवार को बीजिंग में 36 और लियाओनिंग में 2 नए मामले सामने आए हैं। बीजिंग में अब 46 मामले हो गए हैं। बीजिंग में बढ़ते मामलों ने सभी को चिंता में डाल दिया है। 

411

चीन में अब संक्रमण के कुल 83,132 हो गए हैं। हालांकि, इनमें से सिर्फ 129 मरीजों का इलाज चल रहा है। बाकी सब ठीक हो चुके हैं। हालांकि, जानकारों का मानना है कि चीन ने कोरोना के आंकड़ों को छिपाया है। 

511

चीन में कोरोना से अब तक 4634 लोगों की मौत हुई है। स्थानीय संक्रमण के मामले सामने आने के बाद कोरोना के रोकथाम के कदमों को कड़ा कर दिया गया है। यहां सब्जी और खाने पीने की चीजों के बाजारों को बंद कर दिया गया है। 
 

611

राजधानी के सबसे बड़े सब्जी और मांस मार्केट में भी कोरोना का मामला मिला है। इससे चिंता और बढ़ गई है। क्यों कि इस मार्केट से करीब 90 फीसदी आपूर्ति होती है। इसके अलावा 6 और बाजारों को बंद कर दिया गया। 

711

बीजिंग में बाजार में मछली काटने वाले बोर्ड पर कोरोना वायरस पाया गया है। इस बाजार से लिए गए 40 पर्यावरणीय नमूने भी संक्रमित पाए गए हैं।

811

इस बाजार से संबंधित 10 हजार लोगों की जांच शुरू कर दी है। यहां अब तक 6 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा यहां ढाका से ग्वांग्झू के लिए उड़ानों को भी बंद कर दिया गया है। 17 यात्री संक्रमित पाए जाने के बाद ये कदम उठाया गया था। 

911

चीन ने छिपाए आंकड़े
चीन ने कोरोना को लेकर जो आंकड़े सबके सामने रखे हैं, उस पर दुनिया यकीन नहीं कर पा रही है। अब एक स्टडी में दावा किया गया है कि चीन ने वुहान में हुई मौत के आंकड़ों में 10 गुना की कमी की है।  
 

1011

वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी और ओहियो स्‍टेट यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक,  वुहान में 36,000 लोगों की मौत हुई है। यह स्टडी श्मशानों से मिलने वाले डाटा पर केंद्रित है।

1111

स्‍टडी के मुताबिक, जनवरी से मार्च के बीच वुहान के श्‍मशानों में 24 घंटे अंतिम संस्‍कार हो रहे थे। वुहान में अस्पतालों का बुरा हाल हो गया था। वुहान में देशभर से  42,600 डॉक्टर और हेल्थ वर्कर्स भेजे गए थे। जबकि वहां 90 हजार पहले से मौजूद थे। जबकि वुहान में सिर्फ 50 हजार केस बताए गए। ऐसे में सवाल उठता है कि जब सिर्फ 50 हजार केस थे तो इतने डॉक्टरों की जरूरत क्यों पढ़ीं ? 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
क्या है मक्का पैक्ट, किस डर ने पाकिस्तान को सऊदी अरब की मदद से रोका?
Recommended image2
हूती का असली नाम क्या है? कैसे एक पहाड़ी परिवार सऊदी के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द
Recommended image3
हूती हमलों से डरा सऊदी अरब अब क्या करेगा? ट्रंप की 'ना' के बाद बचे सिर्फ 2 रास्ते
Recommended image4
India Pakistan Navy: अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी जहाज! भारत ने क्या किया?
Recommended image5
कौन हैं हूती जिन्होंने उड़ाई सऊदी अरब की नींद, मक्का में पहली बार क्यों बढ़ा मिसाइल अटैक का खतरा?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved