- Home
- World News
- इस देश में कोरोना ने मचाया तांडव, बिछी लाशें; न तो लॉकडाउन, न सोशल डिस्टेंसिंग, हर 2 मिनट में 3 मौतें
इस देश में कोरोना ने मचाया तांडव, बिछी लाशें; न तो लॉकडाउन, न सोशल डिस्टेंसिंग, हर 2 मिनट में 3 मौतें
ब्रासीलिया. कोरोना के संक्रमण से जूझ रही है। कई देश इससे बचने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन ब्राजील संक्रमण का अब नया केंद्र बनता जा रहा है। दक्षिण अमेरिकी यह देश कोरोना केस के सबसे अधिक मामलों में तीसरे पायदान पर है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 3 लाख 32 हजार 382 हो गई है। जबकि अब तक 21 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यहां हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि लाशों की लंबी लाइन लगी हुई है। कब्रिस्तानों में शव दफन करने के लिए जगह तक नहीं बची है।

यहां पिछले 48 घंटे में कोरोना के संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी है। जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 20 हजार से अधिक केस सामने आए हैं। जबकि 1 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।
ब्राजील के साओ पाउलो में लैटिन अमेरिकी देशों का सबसे बड़ा कब्रिस्तान है जिसका नाम विला फोर्मोसा है। इस कब्रिस्तान में शवों को दफनाने वाले कर्मचारी 8 घंटे की जगह अब 12 घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं फिर भी सभी शवों को दफ्न करने का काम पूरा नहीं हो पा रहा है।
संक्रमण के शिकार लोग तेजी से दम तोड़ रहे हैं। यहां हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि कई लोग कब्रिस्तान के बाहर अपने परिजनों की लाशों को दफ्न करने के लिए इंतजार कर रहे हैं तो वहीं कई लोग शवों को सड़कों और कब्रिस्तान के बाहर छोड़कर भी चल गए।
ब्राजील के सभी कब्रिस्तान लाशों से पट गए हैं।
कोरोना के शिकार लोगों की मौत के बाद एक साथ शवों को परिजनों ने दफन किया।
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो शुरू से ही महामारी के प्रति लापरवाह दिखे हैं। वे बिना किसी फेसमास्क के सड़कों पर घूमते नजर आए। यहां तक की उन्होंने शारीरिक दूरी के नियमों का भी पालन नहीं किया और समर्थकों से हाथ तक मिलाया।
एक ओर जहां तेजी से संक्रमण फैल रहा है। वहीं, दूसरी ओर सैलून और दुकानें खुल रही हैं।
ब्राजील दुनिया के टॉप तीन देशों में शामिल है, जहां संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। अस्पतालों में मरीजों से बेड भरे पड़े हैं।
सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर कोई सजगता नहीं बरती है। यहां बीच और स्वीमिंग पुल में लोगों को आने जाने और मनोरंजन करने की इजाजत दी गई है।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण और मौते के आंकड़ों के बाद कई कब्रिस्तानों में कब्र खोदे गए हैं। इसके साथ ही शव दफन करने वाले कर्मियों की कमी के कारण लोग लाशों को दफन करने के लिए इंतजार में हैं।
ब्राजील में कोरोना से हर रोज 1000 से अधिक मौतें हो रही है। जबकि हर रोज 15 हजार से अधिक केस आ रहे हैं।
कोरोना के शिकार लोग अपनों के सामने ही दम तोड़ दे रहे हैं।
कोरोना के संक्रमण की वजह से हो रही धड़ाधड़ मौतों के बाद सभी शवों को एक साथ दफन किया जा रहा है। इसके अलावा मौतों की संख्या अधिक होने की वजह से लोग अपनों को दफन करने के लिए इंतजार भी कर रहे हैं।
कोरोना के संक्रमण से हुई मौतों के बाद शवों को दफन करते कर्मचारी।
ब्राजील में कोरोना का कहर कितना भयवाह है, इसका अंदाजा इस तस्वीर को देखकर लगाया जा सकता है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।