MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ित महिलाओं की आपबीती सुन शॉक्ड हुई हॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, देखी नहीं गई बच्चों की हालत

पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ित महिलाओं की आपबीती सुन शॉक्ड हुई हॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, देखी नहीं गई बच्चों की हालत

इस्लामाबाद. ये तस्वीरें हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस एंजेलिना जोली( Hollywood actor Angelina Jolie) की हैं, जो पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़(devastating flood) से पीड़ित लोगों की मदद करने पहुंची हैं। अकसर अपने सामाजिक गतिविधियों के कारण मीडिया की सुर्खियों में रहने वाली मानवतावादी(nternational humanitarian) सोच की एक्ट्रेस जोली सिंध में दादू जिले(Dadu District in Sindh) का दौरा करने पहुंची थीं, जो कि भारी बाढ़ के कारण सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। इंटरनेशनल रेस्क्यू कमेटी (IRC) ने कहा कि जोली विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित समुदायों का समर्थन करने के लिए पाकिस्तान का दौरा कर रही हैं। पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ ने 1,500 से अधिक लोगों की जान ले ली है, 33 मिलियन प्रभावित हुए हैं और देश का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूब गया है। पाकिस्तान का कहना है कि बाढ़ से देश की अर्थव्यवस्था को 30 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

2 Min read
Amitabh Budholiya
Published : Sep 21 2022, 08:51 AM IST| Updated : Sep 21 2022, 08:52 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

दादू जिले के गांव इब्राहिम चांडियो में महिलाओं ने एंजेलीना को अपने सामने आने वाली कुछ भयावहताओं के बारे में बताया। यह सुनकर वे भावुक हो उठीं।

27

जोली बाढ़ से सीधे तौर पर प्रभावित लोगों के हालात देखने और स्थिति का आकलन करने के लिए इस दौरे पर पहुंची थीं। IRC के बयान में उल्लेख किया गया है कि वह जोली बाढ़ पीड़ितों की तकलीफें सुन रही हैं, उनकी जरूरतों के बारे में बात कर रही हैं और भविष्य में इस तरह की पीड़ा को रोकने के लिए समुचित कदम उठाने पर चर्चा कर रही हैं।
 

37

एंजेलिना जोली, जो पहले UNHCR की सद्भावना राजदूत थीं, पाकिस्तान में 2010 की बाढ़ और 2005 में आए भूकंप के पीड़ितों से भी मिलने गई थीं। उनका IRC इमरजेंसी रिस्पांस ऑपरेशंस और अफगान शरणार्थियों(Afghan refugees) सहित विस्थापित लोगों की सहायता करने वाले स्थानीय संगठनों का दौरा करने का कार्यक्रम है।

47

पाकिस्तान विश्व स्तर पर शरणार्थियों का दूसरा सबसे बड़ा मेजबान है। पाकिस्तान 40 से अधिक वर्षों से अफगान शरणार्थियों को शरण देता आ रहा है।
 

57

जोली पाकिस्तानी लोगों के लिए तत्काल मदद की आवश्यकता और जलवायु परिवर्तन(climate change), मानव विस्थापन और विश्व स्तर पर सुरक्षा के बढ़ते संकटों को दूर करने के लिए दीर्घकालिक समाधानों पर चर्चा करेंगी।

67

IRC के लेटेस्ट डेटा से पता चलता है कि लोगों को भोजन, पीने के पानी, आश्रय और हेल्थकेयर की तत्काल आवश्यकता है। 

यह भी पढ़ें-2300 साल पुरानी इस हेरिटेज साइट को गैर इस्लामी बताकर ISIS ने कर दिया था तबाह, फिर से चर्चा में है ये खंडहर

77

 संगठन द्वारा किए गए एक सर्वे में सामने आया कि महिलाओं और लड़कियों को मासिक धर्म से संबंधित स्वच्छता उत्पादों(menstrual hygiene products) नहीं मिल पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Shocking: मेक्सिकों में 7.7 तीव्रता के भूकंप से हिलीं बिल्डिंग्स,1985 व 2017 में ठीक इसी दिन मचा था कोहराम
 

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved