- Home
- World News
- ट्रम्प से मुलाकात के वक्त किसी ओर से प्यार करती थीं मेलानिया, नंबर देने से भी कर दिया था इनकार
ट्रम्प से मुलाकात के वक्त किसी ओर से प्यार करती थीं मेलानिया, नंबर देने से भी कर दिया था इनकार
वॉशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 और 25 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं। यह उनका भारत का पहला आधिकारिक दौरा है। ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी मेलानिया भी भारत आ रहीं हैं। इस दौरे से पहले मेलानिया एक बार चर्चा में हैं। दरअसल, ट्रम्प और मेलानिया आगरा में ताजमहल का दीदार करने जा सकते हैं। मेलानिया ट्रम्प की तीसरी पत्नी हैं, दोनों ने 2005 में शादी की है। भारत दौरे पर दोनों अहमदाबाद, दिल्ली और आगरा जाएंगे।
111

डोनाल्ड ट्रम्प ने तीसरी शादी मेलानिया से की है। उनकी पहली पत्नी का नाम इवाना और दूसरी का नाम मार्ला मेपल्स है। मेलानिया और डोनाल्ड ट्रम्प की लव स्टोरी काफी इंटरेस्टिंग है। दोनों की मुलाकात 1998 को न्यूयॉर्क में आयोजित एक फैशन वीक में हुई थी।
211
खास बात है कि इस समय ट्रम्प का दूसरी पत्नी मार्ला के साथ तलाक नहीं हुआ था, हालांकि, वे अलग अलग रहते थे। वहीं, मेलानिया भी किसी दूसरे शख्स से प्यार करती थीं। वह यूरोप का रहने वाला है।
311
मेलानिया युगोस्लाविया की रहने वाली हैं और उस वक्त वे अमेरिका अपना करियर बनाने आई थीं। वे जल्द ही काफी फेमस मॉडल बन गई। ट्रम्प उन्हें देखकर ही पसंद करने लगे थे।
411
पहले दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। दोस्त बनने के बाद दोनों ने एक दूसरे को 7 साल तक डेट किया। इसके बाद दोनों ने 2005 में शादी कर ली।
511
शुरुआत में मेलानिया ने डोनाल्ड को अपना फोन नंबर तक देने तक से मना कर दिया था। हालांकि, बाद में वे भी ट्रम्प से प्यार करने लगीं। 1999 में एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ने मेलानिया से रिश्ता स्वीकार किया था।
611
इसके बाद मेलेनिया ने रिफोर्म पार्टी प्रेसिडेंशियल नॉमिनेशन में भी ट्रम्प का प्रचार किया था। मेलानिया ने एक इंटरव्यू में बताया था, हमारी ट्यूनिंग काफी अच्छी है। हमारे बीच बहस तक नहीं होती।
711
मेलानिया और ट्रम्प की शादी में बिल और हिलेरी किलंटन भी पहुंचे थे। मेलानिया ने शादी में 1 लाख डॉलर की ड्रेस पहनी थी। इसे बनाने में करीब 550 घंटे का समय लगा था।
811
मेलानिया ने राष्ट्रपति चुनाव में भी काफी सक्रियता दिखाई। उन्होंने चुनाव प्रचार में भी हिस्सा लिया।
911
यहां तक की जब मेलानिया पर चुनाव के दौरान महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था, तब वे ट्रम्प के बचाव में जारेदार तरीके से उतरी थीं। उन्होंने लगातार अपने पति का समर्थन किया था।
1011
अमेरिका में इस साल नवंबर में प्रेसिडेंट इलेक्शन है। इससे पहले ट्रम्प का भारत दौरा दोनों देशों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
1111
मेलानिया भी भारत दौरे के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने पीएम मोदी के न्योता देने पर शुक्रिया अदा किया।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos