MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
PM Modi School Friend
Purnia News
Kanpur Murder Mystery
Cafe Mondegar License Suspended
Mecca Air Raid Alert
Morning News
Kal ka Rashifal
New York Subway Accident
Gurugram Hit and Run Case
Disha Salian Case
Gurugram Hit and Run Case
Rishi Panchami Vrat Katha
Oracle Layoffs
Neemuch School 9 PHOTO
Punjab Influencer Manjeet Kaur
Haiwaan Box Office Collection
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
Ashoknagar Accident
Disha Salian Case
Jaipur Murder Case
Top 10 Morning News
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection
  • Home
  • World News
  • USA में अंधाधुंध फायरिंग करके कई लोगों को मारने वाला ये सनकी ट्रम्प का फैन, सामने आई तस्वीर

USA में अंधाधुंध फायरिंग करके कई लोगों को मारने वाला ये सनकी ट्रम्प का फैन, सामने आई तस्वीर

शिकागो. अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस (4 जुलाई) पर शिकागो में फ्रीडम डे परेड पर फायरिंग करके एक 22 वर्षीय सनकी युवक राबर्ट क्रिमो उर्फ बॉबी ने 6 लोगों की जान ले ली। हमले में 31 लोग घायल हैं। हमलावर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का फैन बताया जाता है। यह हादसा इलेनॉय राज्य के हाईलैंड पार्क में हुआ। यह शिकागो का एक उपनगर है। अमेरिकी समयानुसार, परेड सुबह 10 बजे शुरू हुई थी, तभी 10 मिनट बाद फायरिंग होने से भगदड़ मच गई। हमलावर ने एक स्टोर की छत से अंधाधुंध फायरिंग की। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घटना पर गहरा दु:ख जताते हुए कहा-मैं इस निर्मम हिंसा से स्तब्ध हूं। अधिकारियों ने कहा कि शूटिंग सेंट्रल एवेन्यू और डाउनटाउन हाईलैंड पार्क में 2nd स्ट्रीट के क्षेत्र में सुबह 10:14 बजे शहर की चौथी जुलाई की परेड के दौरान हुई।

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Jul 05 2022, 10:13 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

सेंट्रल एवेन्यू और सेकेंड स्ट्रीट के पास गोलियां चलने के बाद सोमवार सुबह करीब 10:10 बजे डाउनटाउन परेड बाधित हो गई। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेक काउंटी मेजर क्राइम टास्क फोर्स के प्रवक्ता क्रिस्टोफर कोवेली ने कहा कि बंदूकधारी ने एक हाईपावर राइफल का उपयोग करके छत से परेड करने वालों पर गोलियां चलाईं, जिसे बाद में घटनास्थल पर बरामद किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। इसमें इस तस्वीर के लिए लिखा गया कि रॉबर्ट बॉबी ने 2021 में ट्रम्प रैली में भाग लिया था।

37

राबर्ट क्रिमो को शाम करीब 6.30 बजे पुलिस ने अरेस्ट किया। फायरिंग के बाद वो वहां से जाकर नॉर्थ सबअर्बन लेक फॉरेस्ट में जाकर छुप गया था। घटना के 2 घंटे बाद उसे अरेस्ट किया जा सका। 
 

47

रॉबर्ट ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वो इसी क्षेत्र का है, लेकिन यह क्लियर नहीं किया कि वो हाइलैंड पार्क से है या नहीं। रॉबर्ट लाइसेंस प्लेट DM80653के साथ 2010 की सिल्वर होंडा फिट चला रहा था।

57

इस घटना के सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं। इसमें रुक-रुककर गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। कुछ वीडियो में 50 शॉट सुनने को मिले। एक चश्मदीद लैमी ब्लूम ने कहा कि पहले दर्शकों ने सोचा कि यह पॉपिंग परेड का हिस्सा होगा। गोलियों की आवाजें पॉप-पॉप-पॉप की तरह सुनाई दे रही थीं।

67

चश्मदीदों ने पुलिस को बताया था कि छोटे कद और लंबे बालों वाले हमलावर यानी रॉबर्ट ने नीले रंग की-टीशर्ट पहनी हुई थी। इसी के आधार पर उसे पकड़ा गया। (घटना के बाद अपनों से बिछुड़ा एक मासूम)

यह भी पढ़ें-शिकागो में अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस परेड में ताबड़तोड़ फायरिंग, अफरातफरी-भगदड़, इतने लोगों ने गंवाई जान

77

गन वायलेंस आर्काइव वेबसाइट (Gun Violence Archive Website) के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में आग्नेयास्त्रों से हर साल लगभग 40,000 मौतें होती हैं, जिनमें आत्महत्या भी शामिल है। 

यह भी पढ़ें-अमेरिका में इस शख्स को पुलिसवालों ने आखिर क्यों मारी एक-दो नहीं बल्कि 60 गोलियां

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कौन हैं हूती जिन्होंने उड़ाई सऊदी अरब की नींद, मक्का में पहली बार क्यों बढ़ा मिसाइल अटैक का खतरा?
Recommended image2
US-Iran War: इजरायल को $2.8 अरब के बम देगा अमेरिका? ईरान में धमाके, जानिए 10 मेजर डेवलपमेंट
Recommended image3
Saudi Arabia: पवित्र शहर मक्का के पास हूती ड्रोन ने बढ़ाई टेंशन, जानिए सऊदी डिफेंस ने कैसे रोका?
Recommended image4
Morning News: ट्रंप को Supreme झटका, UPI फीस, रुपया 96 के करीब और रूस से भारत की बड़ी बातचीत!
Recommended image5
मक्का शहर में मिसाइल अटैक का सायरन! इतिहास में पहली बार पवित्र शहर में इमरजेंसी अलर्ट, जानें क्या हुआ
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved