MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • PHOTOS: ये हैं जापान के 6 सबसे खूबसूरत शहर, इनके आगे राजधानी टोक्यो की सुंदरता भी कहीं नहीं टिकती

PHOTOS: ये हैं जापान के 6 सबसे खूबसूरत शहर, इनके आगे राजधानी टोक्यो की सुंदरता भी कहीं नहीं टिकती

Most beautiful cities of Japan: जापान (Japan) इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल, वहां QUAD सम्मेलन चल रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पहुंचे हैं। क्वाड संगठन में भारत और जापान के अलावा अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भी हैं। क्वाड देशों की बैठक जापान की राजधानी और सबसे बड़े शहर टोक्यो में हो रही है। टोक्यो सिर्फ जापान ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े और महंगे शहरों में शुमार है। हालांकि, खूबसूरती की बात करें तो टोक्यो से आगे और भी गई शहर हैं। आइए जानते हैं, जापान के 6 सबसे खूबसूरत शहरों के बारे में। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 24 2022, 03:51 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

कानाजावा (Kanazawa)
कानाजावा शहर जापान के इशिकावा प्रांत की राजधानी भी है। यह शहर पानी के बीचोबीच स्थित है। कानाजावा की सीमा पश्चिम में जापान सागर और पूर्व में टोयामा प्रांत से लगती है। यह शहर सई और असानों नदियों के बीच बसा है। कानाजावा शहर जापान के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति की झलक दिखाता है। यहां कई सौ साल पुराने महलों के अलावा संरक्षित समुराई और गीशा झील देख सकते हैं। यह शहर मंदिर, तीर्थस्थलों और खूबसूरत पार्कों के लिए भी मशहूर है। उतत्सुयामा पार्क से कानाजावा शहर का बेहद सुंदर नजारा दिखता है। यहां घूमने लायक जगहों में कानाजावा कैसल, केनरोकू गार्डन, नागामाची, टेरामाची और गीशा हैं। 

26

पश्चिमी होंशू (Western Honshu)
वेस्टर्न होंशू शहर जापान की एक आइलैंड सिटी है। जापानी भाषा में होन्शू का मतलब मुख्य प्रांत होता है। यह आइलैंड जापान को समुद्र से अलग करता है। यहा दुनिया का सातवां सबसे बड़ा आइलैंड है। इंडोनेशिया के जावा आइलैंड के बाद वर्ल्ड का दूसरा सबसे आबादी वाला द्वीप भी है। होन्शू का ज्यादातर इलाका पहाड़ी है, जहां कई ज्वालामुखी भी हैं। यहां कई बार भूकंप भी आते हैं। इस आइलैंड पर कई नदियां हैं, जिनमें जापान की सबसे लंबी नदी शिनानो भी शामिल है। होन्शू में कांतो मैदान है, जहां बड़े स्तर पर खेती-बाड़ी होती है। यहां शांति स्मारक पार्क, मियाजिमा मंदिर, कामाकुरा आदि देखने लायक जगह हैं। 

36

नाका (Naka)
नाका शहर इबराकी प्रांत की राजधानी है। नाका शहर उत्तर-मध्य इबराकी प्रान्त में स्थित है, जहां से नाका और कुजी नदियां शहर के बीच से होकर निकलती हैं। यह शहर राजधानी टोक्यो से करीब दो घंटे की दूरी पर स्थित है। नाका एक छोटा शहर है, लेकिन जापान से सबसे पॉपुलर और खूबसूरत शहरों में इसकी गिनती होती है। यह शहरा चारों तरफ जंगल और पहाड़ों के बीच बसा हुआ है। यहां देखने लायक जगहों में शिंटो और बौद्ध मंदिर हैं। इसके अलावा यहां कई खूबसूरत झीलें भी हैं। 

46

ताकायामा (Takayama) 
ताकायामा शहर जापान के गिफू प्रांत में स्थित है। यह शहर उत्तरी आल्प्स के बीच बसा हुआ है। ताकायामा में माउंट हॉटकाडेक शहर का सबसे ऊंचा स्थान है, जिसकी ऊंचाई 3,190 मीटर है। ताकायामा भले ही एक छोटा शहर है, लेकिन खूबसूरती के साथ ही सांस्कृतिक विरासत को समेटे हुए है। यहां ईदो युग की वास्तुकला के अलावा कई प्राचीन मंदिर और पर्यटन स्थल हैं। यह शहर मियागावा नदी के तट पर स्थित है। यहां घूमने लायक जगहों में माउंट नोरिकोरा, डोनोसोरा साइट, हिदा कोकुबुंजी आदि शामिल हैं। 

56

हैकोन जापान (Hakone) 
हैकोन जापान के कानागावा प्रांत में स्थित एक खूबसूरत शहर है। इस शहर से माउंट फुजी पर्वत का सुंदर नजारा देखा जा सकता है। यहां आसपास सुंदर पहाड़ी दृश्य देखे जा सकते हैं। इसके अलावा यहां गर्म पानी के कई झरने भी हैं, जो लोगों का मन मोह लेते हैं। यहां घूमने लायक जगहों में आशी लेक, यूमोटो ओनसेन और हैकोन आर्ट म्यूजियम प्रमुख हैं।  

66

नाडा (Nada)
नाडा, जापान के सातवें सबसे बड़े शहर कोबे का एक वार्ड है। इसका क्षेत्रफल 31.4 वर्ग किलोमीटर है। जापान की मशहूर कोबे यूनिवर्सिटी यहीं पर स्थित है। यहां ओजी जू देखने लायक है, जहां हिरणों का झुंड देखा जा सकता है। इसके अलावा सवानोत्सुरो म्यूजियम, होयगो म्यूजियम ऑफ आर्ट भी बेहद खूबसूरत हैं। यहां के बहुमंजिला पैगोडा और कई सारे पार्क देखने लायक हैं। इसके अलावा तोदइजी मंदिर भी यहीं है। नाडा में कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल हैं। 

ये भी देखें:

ये हैं जापान की 5 सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस, इनकी सुंदरता के सामने बॉलीवुड हीरोइनें भी लगेंगी फीकी

PHOTOS: जापान की 8 सबसे खूबसूरत जगहें, 67 साल पहले जहां गिरा था परमाणु बम वहां अब बन चुका मेमोरियल पार्क

जहां एक झटके में तबाह हो गए थे लाखों लोग वो शहर अब दिखते हैं इतने खूबसूरत, देखें PHOTOS

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
मुनीर-शरीफ की अपने ही देश में घनघोर बेइज्जती, जानें कौन बना वजह?
Recommended image2
दुनिया देखती रह गई: भारत बना नंबर-2, गांवों तक पहुंची हाई-टेक स्ट्रोक एम्बुलेंस, जानिए पूरी डिटेल
Recommended image3
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी दे रही है 7 फ्री डेटा साइंस कोर्स करने का मौका, जानिए पूरी डिटेल
Recommended image4
ऑपरेशन सिंदूर का असर: 2 देशों के साथ ब्रह्मोस की बिग डील फाइनल-रूस की NOC से अटका सौदा
Recommended image5
ट्रंप के पीस बोर्ड में शामिल होने के लिए ये 8 इस्लामिक देश सहमत, क्या हो पाएगा गाजा का समाधान?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved