MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • पाकिस्तान के 6 सबसे खूबसूरत पिकनिक स्पॉट, कहीं घाटियों के बीच बहती नदियां-कहीं दूर तक बिखरी हरियाली

पाकिस्तान के 6 सबसे खूबसूरत पिकनिक स्पॉट, कहीं घाटियों के बीच बहती नदियां-कहीं दूर तक बिखरी हरियाली

International Picnic Day 2022: दुनियाभर में 18 जून को इंटरनेशनल पिकनिक डे  (International Picnic Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद नेचर के प्रति लोगों में जागरुकता लाना है। धरती पर कई ऐसी जगह हैं, जहां नेचरल ब्यूटी फैली हुई है, इन जगहों तक लोग अब भी नहीं पहुंच पाए हैं। वैसे, नेचरल ब्यूटी की बात करें तो पाकिस्तान में भी यह दूर-दूर तक फैली हुई है। पाकिस्तान हरी घाटियों, घने जंगलों और खूबसूरत झीलों वाला देश है। यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह हैं। यहां मौजूद घाटियों को लोग धरती का स्वर्ग कहते हैं। जानते हैं पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत 6 जगहों के बारे में। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 17 2022, 12:38 PM IST| Updated : Jun 19 2022, 10:57 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

नीलम वैली : 
नीलम वैली पाकिस्तानी अधिकृत कश्मीर में स्थित है। यह घाटी हरे-भरे पहाड़ों के बीच से कल-कल बहती नदियों के लिए मशहूर है। चारों तरफ फैली हरियाली की वजह से नीलम घाटी पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। यहां की खूबसूरत जगहों में नूरी टॉप, शारदा फोर्ट, कारेन और रट्टी गली हैं। नीलम घाटी में मां सरस्वती का ऐतिहासिक मंदिर शारदापीठ भी है। 

26

अट्टाबाद लेक : 
2010 में, अट्टाबाद गांव भूस्खलन में दब गया था। इस आपदा में 20 लोगों की मौत हो गई थी और कई घर तबाह हो गए थे। भूस्खलन के चले हुंजा नदी क्षेत्र भी प्रभावित हुआ था। यहां स्थित अट्टाबाद झील अपने फिरोजी रंग के पानी के लिए जानी जाती है, जो कि छोटे-छोटे पहाड़ों के बीच बेहद खूबसूरत लगती है। इस झील को देखने बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इसके आसपास जेट स्कीइंग के साथ ही नौका विहार का मजा लिया जा सकता है। 

36

मुल्तान : 
पाकिस्तान के पंजाब में स्थित मुल्तान शहर चिनाब नदी के किनारे बसा हुआ है। इस शहर में घूमने लोग दूर-दूर से आते हैं। इस शहर को सिटी ऑफ सेंट्स यानी संतों का शहर भी कहते हैं। यहां प्रह्लादपुरी मंदिर है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर को हिरण्यकश्यप के बेटे प्रह्लाद ने भगवान विष्णु के अवतार नरसिंह के लिए बनवाया था।  

46

झेलम घाटी : 
झेलम घाटी पाकिस्तान की सबसे सुंदर जगहों में से एक है। यह घाटी झेलम नदी के दोनों ओर फैली हुई है। यहां पर चैरी, सेब और अखरोट की खेती खूब होती है। यह घाटी पाकिसतान की राजधानी इस्लामाबाद से करीब 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस घाटी के बीच से बहती झेलम नदी लोगों को अपनी ओर खींचती है। 

56

कलश घाटी : 
कलश घाटी उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य के चित्राल जिले में आती है। यहां के ज्यादातर लोग कलश भाषा बोलते हैं। पाकिस्तान के शहरों से दूर बसी इस खूबसूरत घाटी में प्रकृति ने अपनी हर छटा बिखेरी है। हल्की नीली आंखों वाले कलश जाति के लोग यहां बसते हैं। कलश घाटी में ऊंचे पहाड़, जंगल और कई प्राकृतिक झीलें बरबस ही टूरिस्ट को अपनी ओर खींच लाती हैं।

66

काघन घाटी : 
पाकिस्तान में स्थित काघटन घाटी में प्रकृति पूरी तरह मेहरबान है। यह घाटी मानसेहरा जिले में स्थित है, जहां पहुंचकर लोग सारी थकान भूल जाते हैं। इस घाटी में पहाड़ों के बीच से कलकल बहती नदियां और हर तरफ बिखरी हरियाली लोगों का मन मोह लेती है। बता दें कि काघन घाटी बालोकोट से करीब 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

ये भी देखें : 

PHOTOS: ये हैं भारत के 10 सबसे खूबसूरत पिकनिक स्पॉट, जहां पहुंचते ही उतर जाएगी सारी थकान

PHOTOS: ये हैं भारत के 8 भुतहा पिकनिक स्पॉट, रात तो छोड़िए दिन में भी जाने से कांपते हैं लोग

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved