- Home
- World News
- न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया सहित इन देशों में नए साल का आगाज, आतिशबाजी के साथ लोगों ने मनाया जश्न
न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया सहित इन देशों में नए साल का आगाज, आतिशबाजी के साथ लोगों ने मनाया जश्न
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सहित दुनिया के कई देशों में नए साल का जश्न शुरू हो चुका है। लोगों ने शानदार आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया है। नए साल का जश्न सबसे पहले किरिबाती गणराज्य में मनाया जाता है। इस सूची में भारत का नाम 15वें स्थान पर है। अमेरिकन समोआ सबसे आखिरी में नए साल का जश्न मनाने वाले देशों की सूची में है। अमेरिकन समोआ में भारतीय समयानुसार शाम 4.30 मिनट पर नया साल मनाया जाता है। हॉवलैंड आइलैंड, हवाई और बेकर आइलैंड में सबसे अंत में नया साल आता है। यहां भारत के समय के हिसाब से शाम 5.30 मिनट पर नया साल शुरू होता है।
17

न्यूजीलैंड में इस साल भी हमेशा की तरह आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया। रात में आतिशबाजी का नजारा काफी खूबसूरत था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भी शानदार तरीके से नए साल का स्वागत किया गया। यहां पानी के किनारे रंग बिरंगी आतिशबाजी की गई।
37
सामोआ में भी नए साल का स्वागत आतिशबाजी के साथ किया गया। सामोआ उन देशों में है, जहां नया साल सबसे पहले आता है।
47
चीन में भी नए साल का जश्न शुरू हो चुका है। हालांकि चीन में लोग 25 जनवरी के दिन नए साल का जश्न मनाते हैं। 5
57
साउथ कोरिया में नए साल का जश्न ऑस्ट्रेलिया के साथ ही शुरू हो जाता है। यहां भी शानदार आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया।
67
हांन्ग कॉन्ग में प्रदर्शनकारियों ने नए साल में भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। यहां विरोध कर रहे लोगों ने मानव श्रंखला बनाकर सड़कें जाम कर दी।
77
जापान में भी नए साल का जश्न शुरू हो चुका है। यहां लोगों ने हाथ में गुब्बारे लेकर नए साल का स्वागत किया ।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos