MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • हनीमून मनाने गया था कपल, लॉकडाउन में ऐसा फंसा, जो पैसे घर बनाने के लिए बचाए थे, वे भी हो रहे खर्च

हनीमून मनाने गया था कपल, लॉकडाउन में ऐसा फंसा, जो पैसे घर बनाने के लिए बचाए थे, वे भी हो रहे खर्च

माले. दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों पर कोरोना का कहर है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए तमाम देशों ने लॉकडाउन किया है। साथ ही अपनी सीमाएं भी बंद कर ली हैं और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी रोक लगा दी है। ऐसे में अन्य देशों के पर्यटक भी दूसरे देशों में फंस गए हैं। इसी तरह से दक्षिण अफ्रीका का एक कप, जो अपने हनीमून पर मालदीव आया था, वह फंस गया है। दोनों सिर्फ 6 दिन के लिए यहां आए थे, लेकिन अब उन्हें यहां आए 15 दिन से ज्यादा वक्त हो गया है। अभी तक उनके घर लौटने का कोई अता पता नहीं है। ऐसे में अब दोनों को अपनी बचत के पैसे भी खत्म हो रहे हैं। ये पैसे दोनें ने अपना घर बनाने के लिए इकट्ठा किए थे।  

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Apr 08 2020, 12:20 PM IST| Updated : Apr 15 2020, 12:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
ओलिविया और रॉल डी फ्रेइटास हनीमून मनाने 22 मार्च को मालदीव आए थे। अब मालदीव और दक्षिण अफ्रीका दोनों जगह पर लॉकडाउन है। वे यहां पिछले 15 दिन से फंसे हैं। ऐसे में अभी उनके घर लौटने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
27
न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, ओलिविया टीचर हैं और रॉल डी कसाई का काम करते हैं। जब वे मालदीव आने की योजना बना रहे थे तब कोरोना फैल चुका था। लेकिन जब उन्होंने ट्रैवल एजेंट से इस बारे में पूछा तो उसने कहा, आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। आप आसानी से द अफ्रीका लौट आओगे।
37
ओलिविया और रॉल मालदीव के जिस रिजॉर्ट में ठहरे थे, वहां और कोई गेस्ट नहीं था। इसके बावजूद रिजॉर्ट ने उनका पूरा ख्याल रखा। हर सामान के लिए उनसे रूम बॉय आकर पूछते थे।
47
ओलिविया कहती हैं, हमारे पास काफी वक्त है। लेकिन यह अब अजीब लग रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि हम किसी आइलैंड पर फंसना चाहते हैं। लेकिन यह तभी अच्छा लगता है जब आपको ये पता हो कि आप कब घर जा सकते हैं।
57
कपल जिस रिजॉर्ट में ठहरा था, उसका रोज का किराया करीब 50 हजार रुपए है। वे यहां सिर्फ 6 दिन के लिए आए थे। लेकिन अब उनका बैलेंस कम होता जा रहा है। हालांकि, 6 दिन के बाद रिजॉर्ट ने उन्हें डिस्काउंट भी दिया, लेकिन इसके बाद भी उनके पैसे खर्च हो रहे हैं।
67
ओलिविया के देश द अफ्रीका में 16 अप्रैल तक लॉकडाउन है। यहां 1 अप्रैल को सभी एयरपोर्ट बंद कर दिए गए। ओलिविया ही नहीं यहां द अफ्रीका के 40 लोग मालदीव में फंसे हैं। पहले सभी को यहां निकलने के लिए चार्टर प्लेन किराए पर लेनी की बात हुई।
77
दोनों सरकारों ने प्लेन का किराया यात्रियों से ही लेने का फैसला किया। ऐसे में सिर्फ 22 यात्रियों से ही संपर्क हो पाया। इनमें से भी आधे ऐसे थे, जिनके पास पैसा नहीं था, यहां प्राइवेट विमान का किराया देने में सक्षम नहीं थे। अब ओलिविया और उनके पति को दूसरे रिजॉर्ट में शिफ्ट कराया गया है। यहां दक्षिण अफ्रीका के 24 और लोग भी रह रहे हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved