MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • World News
  • बच्चों की जिद पर ट्रेन में ही सिलेंडर जलाकर अंडा उबालने लगे पैरेंट्स...और स्वाहा हो गईं 3 बोगियां

बच्चों की जिद पर ट्रेन में ही सिलेंडर जलाकर अंडा उबालने लगे पैरेंट्स...और स्वाहा हो गईं 3 बोगियां

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में एक बड़ा और भयानक रेल हादसा हुआ है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सुबह 31 अक्टूबर 2019 को तेजगाम एक्सप्रेस में आग लगने से 73 लोग जिंदा जल गए। इस घटना पर प्रधानमंत्री इमरान खान ने दुख जताया है वहीं रेल मंत्रालय ने मृतकों के लिए 15-15 लाख और घायलों के लिए 5 लाख मुआवजे की घोषणा की है। हादसे में 207 यात्रियों से भरी पूरी ट्रेन धू-धूकर जल उठी जिसकी वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं। पड़ोसी देश में हुए इस बड़े हादसे के पीछे की पूरी कहानी अब सामने आने लगी है। पाक रेल मंत्री शेख रशीद ने बताया कि एक परिवार बच्चे की जिद पर मां-बाप सिलेंडर पर अंडा उबाल रहे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ। दूसरी तरफ स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसा शॉर्ट सर्किट से हुआ और मांस के जलने की बदबू आ रही थी। आस-पड़ोस के लोग हैरान हुए तब कहीं जाकर पता चला कि ट्रेन में आग लग गई है। इससे पहले किसी ने कोई सुध नहीं ली थी। इस हादसे की पूरी परतें अब धीरे-धीरे खुलने लगी हैं.....

3 Min read
Author : Kalpana Shital
| Updated : Oct 31 2019, 03:55 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
पाकिस्तानी मीडिया शमा टीवी से मिली जानकारी के मुताबिक बोगी नंबर 12 से जलने की बू आ रही थी। तब स्थानीय लोगों ने देखा तो रेलवे को जानकारी दी लेकिन अधिकारियों ने कोई तव्वजों नहीं दी। इस वजह से आग ने दूसरी बोगियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआत में हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा था हालांकि बाद में पता चला कि आग सिलेंडर फटने से लगी थी क्योंकि एक परिवार बच्चे के लिए ट्रेन में अंडा उबाल रहा था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
परिवार ने दो बोगियां बुक की थीं- हादसा सफर के दौरान इस्लामाबाद से 800 किमी. दूर रहीम यार खान जिले के लियाकतपुर में हुआ है। कराची-लाहौर जा रही तेजगाम एक्प्रेस में एक परिवार ने दो बोगियां बुक की थीं। परिवार घूमने के लिए ट्रिप पर निकला था। सुबह को परिवार के लोग गैस-सिलेंडर पर अंडा उबाल रहे थे तभी हादसा हो गया। इतना ही नहीं एक के बाद दूसरा सिलेंडर भी फट गया जिसके कारण आग ने विकराल और भयानक रूप ले लिया।
35
दो सिलेंडर लेकर यात्रा कर रहा था परिवार- परिवार के लोग कपड़ों में छिपाकर 2 सिलेंडर ले गए थे। परिवार सुबह को नाश्ता पका रहा था जिसमें वह अपने बच्चे के लिए सिलेंडर के ऊपर लगे चूल्हे पर बर्तन रख अंडा उबाल रहे थे। लापरवाही की इंतहा देखिए कि परिवार करीब 2 सिलेंडर लेकर ट्रेन में चढ़ा था और नाश्ता-खाना पकाने की पूरी तैयारी थी। हालांकि ट्रेन में पेट्रोल, गैसे सिलेंडर जैसी ज्वलनशील पदार्थ वाली चीजें लेकर यात्रा करना हादसे को न्यौता देने जैसा है। इसके बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया और बोगी नंबर 12 में आग लग गई। जिसके बाद चीख-पुकार मच गई लोग जान बचाने को इधर उधर भागने लगे और कुछ लोग चलती ट्रेन से कूद गए हैं। हादसे में मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सैकड़ों लोग बुरी तरह आग से झुलसने के कारण घायल हो गए।
45
रेल मंत्री ने कहा स्कैनर लगाने के पैसे नहीं-  पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद ने घटना को लेकर बड़ा अजीब और चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना पर उन्हें दु:ख है लेकिन हादसे में हमारी और यात्रियों दोनों की गलती है। हमारे पास स्कैनर खरीदने के पैसे नहीं है जो कमा रहे हैं रेलवे पर लगा रहे हैं। वो लोग भी हादसे के लिए जिम्मेदार हैं जो सामान छिपाकर ले जाते हैं हादसे को बुलावा देते हैं। इन पर कार्रवाई की जाएगी। रेल मंत्री की बात के बाद यह साफ है कि सुरक्षा जांच में चूक हुई थी जिसके कारण यात्री सिलेंडर लेकर ट्रेन में यात्रा करने में कामयाब रहे। इस पूरे हादसे में कुछ ही मृतकों की शिनाख्त हो पाई है।
55
एक पाइप से आग बुझाने की कोशिश-  जब ट्रेन जंगलों और गांवों से होकर गुजर रही थी तो लियाकतपुर पहुंचते ही स्थानीय लोगों को जलने की बदबू आई। लोगों ने देखा चलती ट्रेन में भीषण आग लगी हुई है लोग जल रहे हैं और बर्निंग ट्रेन पटरी पर दौड़ रही है। ऐसे में मांस के जलने की बदबू पूरे क्षेत्र में फैलने लगी। आस-पड़ोस के लोगों ने तुरंत रेलवे को सूचना दी और ट्रेन को बीच में ही रूकवा दिया। इतना ही घटनास्थल पर फायर बिग्रेड की एक ही गाड़ी पहुंची तो एक पाइप से भीषण आग को बुझाते देखा गया। तीन बोगियां की खिड़की से निकलती आग की भीषण लपटों पर पाइप का पानी कहीं रूकता नहीं दिख रहा था। सूचना के बाद फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में ताजा अपडेट यह है कि मरने वालों की संख्या 73 पहुंच गई है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

KS
Kalpana Shital
 
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
425/9
AUSAUS
99 & 295
SA beat AUS by 31 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
02:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
PM मोदी को इजराइल से आया खास बुलावा, नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार का भी क्यों किया जिक्र?
Recommended image2
France Protest में 'Bismillah' लिखकर क्यों निकले छात्र? मुस्लिम कनेक्शन की पूरी कहानी सामने आई
Recommended image3
Trump vs Google: महासागर का नाम अपने नाम पर रखना चाहते थे ट्रंप, पिचाई ने क्यों नहीं मानी बात?
Recommended image4
क्या है ताजीर, जिसने मक्का मस्जिद में Kiss करने वाले कपल को दिलाई सजा-ए-मौत
Recommended image5
Congress-PI Link: क्या विदेशी ताकतों के इशारे पर भारत में सत्ता परिवर्तन की साजिश? चौंकाने वाली रिपोर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved