- Home
- World News
- 2 दिन तक शंघाई समिट को अटेंड करने नहीं पहुंचे, लेकिन खाने वाले दिन हाथ में प्लेट लेकर पहुंच गए पाकिस्तानी
2 दिन तक शंघाई समिट को अटेंड करने नहीं पहुंचे, लेकिन खाने वाले दिन हाथ में प्लेट लेकर पहुंच गए पाकिस्तानी
नई दिल्ली. इन दिनों पाकिस्तान अपनी एक और हरकत की वजह से सुर्खियों में है, जिसका सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया जा रहा है। मौका था भारत में 12-13 सितंबर को शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) मिलिट्री मेडिसिन कॉन्फ्रेंस का। जिसमें हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के प्रतिनिधियों का एक दल भारत आया, मजेदार बात यह रही कि दो दिन चले इस कार्यक्रम में सभी प्रतिनिधि नदारद थे और वहीं गुरुवार रात डिनर करने पहुंच गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पाकिस्तान का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। देखें तस्वीरें...
14

एससीओ कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने सदस्य देशों के डेलिगेशन बुधवार से ही भारत पहुंचने लगे थे। एससीओ का सदस्य होने के कारण भारत ने पाक को भी बुलाया था। एससीओ कॉन्फ्रेंस में पाक अधिकारियों ने दोनों ही दिन हिस्सा नहीं लिया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
कार्यक्रम से पाकिस्तान के सभी प्रतिनिधि नदारद थे, लेकिन गुरुवार को डिनर करने सभी पहुंच गए।
34
सोशल मीडिया पर एससीओ डिनर की फोटो वायरल होने के बाद से ही यूजर्स ने पाकिस्तान का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।
44
न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि पाक अधिकारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया जबकि डिनर में सभी नजर आए।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos