- Home
- World News
- इस राष्ट्रपति ने चुपके से बसाई 1 हजार करोड़ की दूसरी दुनिया, इतने खर्चे में चल जाएगा कई देशों का राशन-पानी
इस राष्ट्रपति ने चुपके से बसाई 1 हजार करोड़ की दूसरी दुनिया, इतने खर्चे में चल जाएगा कई देशों का राशन-पानी
मॉस्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का 'सीक्रेट महल' जेलेंजिक शहर में ब्लैक सी यानी काला सागर के पास स्थित है। पुतिन का ये महल 170 एकड़ में फैला हुआ है। ये 40 बाग-बगीचों से घिरा हुआ है। इसकी कीमत डेढ़ बिलियन डॉलर (करीब 1000 करोड़ रुपए) से भी ज्यादा है। सीरिया, माइक्रोनेशिया, ग्रेनेडा, समोआ और किरिबाती जैसे 16 देशों की GDP भी इससे कम है। दरअसल, पुतिन विरोधी और विपक्ष के नेता एलेक्सी नवेलनी ने अपनी गिरफ्तारी से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

वीडियो में दावा किया जा रहा था कि 'पुतिन के महल की कीमत एक हजार करोड़ रु. है। महल का मुख्य हिस्सा 1.90 वर्गफीट में फैला है। इसमें 11 बेडरूम, दो हैलीपेड, कैसीनो, प्राइवेट बार, थियेटर, पोल डांस बार समेत कई लग्जरी सुविधाएं हैं। यहां 260 फीट लंबा फुट ब्रिज भी है।'
पुतिन का वीडियो सामने आते ही रूस के 100 से ज्यादा शहरों में पुतिन विरोधी प्रदर्शन शुरू हो गए। लोग नवेलनी के समर्थन में उतर आए।
इसके बाद पुलिस ने नवेलनी के पत्नी समेत हजारों लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है। वहीं, शुक्रवार को नवेलनी के टीम ने महल के अंदर की तस्वीरें भी पोस्ट की, इसके बाद हजारों युवा सड़कों पर उतर आए।
नवेलनी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को लोग खोज-खोजकर देख रहे हैं। 17 जनवरी को नवेवनी की गिरफ्तारी के बाद से अब तक इस वीडियो को 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा है। लोग माइनस 51 डिग्री में भी प्रदर्शन कर रहे हैं।
रूस में 923 जेलें हैं। इनमें से 5 बड़ी जेलें राजधानी मॉस्को में हैं, लेकिन पुतिन विरोधी प्रदर्शनों के बाद मॉस्को की सभी जेलें प्रदर्शनकारियों से भर गई है। इसक चलते गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों को बस और ट्रकों में रखा जा रहा है। मॉस्को की जेलें सबसे खतरनाक मानी जाती हैं।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ 42 फीसदी लोग पहली बार प्रदर्शन कर रहे हैं। खबरों में एक सर्वे के हवाले से ये सारी बातें बताई जा रही है।
सर्वे के मुताबिक कहा जा रहा है कि रूस के सभी शहरों के लोग पुतिन विरोधी नवेलनी को अपना समर्थन दे रहे हैं। लोगों की मांग है कि नवेलनी को जल्द रिहा किया जाए।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।