MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • ये रंग-बिरंगी तस्वीरें यूक्रेन की हैं, जहां यूं होता था होली का हंगामा, लेकिन युद्ध ने सबकुछ फीका कर दिया

ये रंग-बिरंगी तस्वीरें यूक्रेन की हैं, जहां यूं होता था होली का हंगामा, लेकिन युद्ध ने सबकुछ फीका कर दिया

वर्ल्ड न्यूज डेस्क.रंगों के बीच खिलखिलाते ये चेहरे भारतीय और दुनियाभर के उन स्टूडेंट्स के हैं, जो यूक्रेन में इस हर्ष-उल्लास से होली का त्यौहार(Holi festival) मनाते थे। यूक्रेन में होली बड़ी धूमधाम से मनती आई है। यूक्रेन में बड़ी संख्या में भारतीय स्टूडेंट्स मेडिकल की एजुकेशन लेने जाते रहे हैं। लेकिन इस बार यूक्रेन में खून की होली खेली जा रही है। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 18 मार्च को 23वां दिन है। इन 23 दिनों में यूक्रेन का हर बड़ा शहर बर्बाद हो चुका है। 'ऑपरेशन गंगा' के तहत 20000 से अधिक भारतीय छात्र और अन्य नागरिक भारत लौट आए हैं।  देखिए यूक्रेन में पिछले साल कैसे मनाई गई थी होली...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 18 2022, 07:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

यूक्रेन में होली की ये तस्वीरें यूक्रेनियन इंटरनेशनल शिक्षा परिषद(The Ukrainian International Education Council) के वेबसाइट पर शेयर की गई हैं। बता दें कि यह काउंसिल वहां एक रिसोर्स और परामर्श केंद्र के रूप में कार्य करती है, जो व्यक्तियों और विभिन्न संगठनों को सूचनात्मक और सलाह देने वाली सहायता प्रदान करती है। हालांकि इस समय सबकुछ ठप पड़ा हुआ है।

27

यूक्रेन में होली की ये तस्वीरें 2021 की हैं। यह आयोजन यूक्रेन के पूर्व में स्थित शहर खार्किव (Kharkiv) में आयोजित किया गया था। यूक्रेनियन इंटरनेशनल शिक्षा परिषद ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि इस तरह के आयोजन हमारे देश के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाते हैं और अन्य देशों की संस्कृतियों में यूक्रेनियन की रुचि के साथ-साथ उनकी मेहमाननवाजी और सहिष्णुता को भी दर्शाते हैं।

37

यूक्रेन में होली को लेकर एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिलता था। दरअसल, होली को लेकर यूक्रेनियन भी उत्साहित रहते हैं। यूक्रेनियन इंटरनेशनल शिक्षा परिषद ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि यूक्रेनियन दुनिया भर की सभी राष्ट्रीयताओं की संस्कृतियों में सक्रिय रुचि लेते हैं। वे विभिन्न देशों के मेहमानों से मिलकर खुश होते हैं और सभी लोगों की एकता और एकता का जश्न मनाते हैं, और इस तरह से अपनी संस्कृति को समृद्ध करते हैं।

47

अगर युद्ध से पहले की बात करें, तो यूक्रेन और रूस भारतीय छात्रों की बड़ी पसंद रहा है। एमबीबीएस और बीडीएस की पढ़ाई करने वाले करीब 6 हजार मेडिकल छात्र हर वर्ष यूक्रेन जाते हैं। यहां की पढ़ाई सस्ती है। वहीं, माहौल भी खुशनुमा रहा है।

57

इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन फार माइग्रेशन (आइओएम) के मुताबिक 24 फरवरी को रूसी हमला शुरू होने के बाद से यूक्रेन से अब तक 30 लाख से ज्यादा लोगों का पलायन हो चुका है। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। अधिकांश यूक्रेनी पड़ोसी देशों हंगरी, रोमानिया, स्लोकवाकिया और पोलैंड में शरण पा रहे हैं। सबसे अधिक पोलैंड में पहुंचे हैं। इस भयावह स्थिति के चलते यूक्रेन में इस बार ऐसी तस्वीरें नजर नहीं आएंगी।

यह भी पढ़ें-Holi 2022: मजा ना बन जाए सजा, इस तरह होली पर सुरक्षित रखें अपने महंगे फोन और गैजेट्स

67

वर्ष, 2020 के हिसाब से यूक्रेन की आबादी 4.41 करोड़ है। यहां इस साल 20 हजार से अधिक भारतीय छात्र और नागरिक वहां रहते थे। इनमें ज्यादातर छात्र थे। ये सारे युद्ध के चलते वापस आ गए हैं। इसलिए इस बार यूक्रेन में ऐसी तस्वीरें नहीं दिखेंगी।

यह भी पढ़ें-Holi 2022: होली पर इस गांव में नहीं आते दामाद, अगर आए तो उनके साथ किया जाता है अनोखा सलूक

77

यूक्रेन में भारतीय छात्र बड़ी धूमधाम से होली मनाते रहे हैं। यूक्रेनियन और दूसरे देशों के स्टूडेंट्स भी होली पर आयोजित उत्सवों में शामिल होते रहे हैं। इस बार सब फीका है।

यह भी पढ़ें-Holi 2022: मथुरा और काशी की होली देखी अब देखिए दुनिया में कहां कैसे मनाया जाता है रंगों का त्योहार?

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved