MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Sashakt Behna Utsav Yojana
National Teachers Awards 2026
Kal Ka Rashifal
Toxic Advance Booking
7 Dogs Box Office Collection
Raksha Bandhan Decoration Ideas
Awarapan 2 Box Office Collection
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • World News
  • यूक्रेन बॉर्डर पर बेरहमी:माइनस 5 डिग्री में छात्र घुट-घुटकर जी रहे, लड़कियों साथ क्रूरता,पढ़िए दर्दभरी दास्तां

यूक्रेन बॉर्डर पर बेरहमी:माइनस 5 डिग्री में छात्र घुट-घुटकर जी रहे, लड़कियों साथ क्रूरता,पढ़िए दर्दभरी दास्तां

जयपुर : रूस-यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच चल रहे हैं युद्ध में फंसे भारतीय छात्रों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। वतन वापसी की उम्मीद लगाए बैठे छात्र लगातार हो रहे ब्लास्ट और जंगी जहाजों की आवाज से डरे-सहमे हैं। यह उनकी जिंदगी का सबसे बुरा और डरावना दौर है। वे किसी तरह जल्द से जल्द सुरक्षित अपने घर लौटना चाहते हैं। इसी बीच राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) के रहने वाले एक छात्र अभिषेक सोनी ने वहां की फोटोज शेयर की और अपना दर्द बयां किया। अभिषेक ने बताया कि रोमानिया बॉर्डर पर उनके साथ ज्यादती हो रही है। यूक्रेन के सैनिकों ने लड़कों और लड़कियों को घसीटकर बेरहमी से पीटा है। पढ़िए दर्दभरी दास्तां...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 01 2022, 04:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

अभिषेक सोनी यूक्रेन की चेर्निविस्ती में सेकेंड ईयर मेडिकल स्टूडेंट है। उन्होंने बताया कि वे रोमानिया एयरपोर्ट के लिए जा रहे हैं। सोमवार को बॉर्डर पार कर गए लेकिन जिस जगह रुके वो रोमानिया बॉर्डर से पास में है। इंडियन एंबेसी की तरफ से 26 फरवरी को कहा गया था कि सभी छात्र बॉर्डर तक पहुंच जाएं। अभिषेक के साथ 51 लोग हैं। इनमें तीन राजस्थान के कोटा के रहने वाले। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

अभिषेक ने बताया कि बॉर्डर से पहले कई किलोमीटर तक जाम लगा हुआ है। सभी लोग बस छोड़कर सामान लेकर पैदल निकल पड़े। पांच किलोमीटर पैदल चलनेके बाद वे जहां पहुंचे वहां पहले से ही काफी भीड़ थी। 26 से लेकर 28 फरवरी तक सभी छात्र खुले आसमान के नीचे माइनस 5 डिग्री तापमान में ठहरे। रात को तो बर्फबारी भी हुई। न खाने को खाना बचा था और ना पीने को पानी। वापस लौट भी नहीं सकते थे।

36

तीन दिन ऐसे गुजरे जिसका दर्द बताया भी नहीं जा सका। दो दिन किसी तरह आग जलाकर गुजारा करना पड़ा। आपस में कंबल शेयर कर छात्रों ने एक-एक पलट काटा। आस पास के जो लोग यूक्रेन के थे उन्होंने मदद भी की। लेकिन बॉर्डर पर तैनात यूक्रेन सैकिन और पुलिस वालों ने भारतीय छात्रों से बेरहमी की। उन्हें मारा-पीटा, लड़कियों तक को नहीं छोड़ा।
 

46

अभिषेक ने बताया कि छात्रों ने इंडियन एंबेसी की हेल्पलाइन पर कॉल किया लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं। एक-एक कर मोबाइल स्वीच ऑफ हो रहे थे। कुछ समय के लिए मोबाइल बंद होते ही परिवार वाले दूसरे बच्चों को फोन करने लगते। इतनी बेरहमी सह छात्र चीखते-चिल्लाते लेकिन सैनिकों को रहम नहीं आ रहा था। लोकल यूक्रेन के लोगों ने बहुत मदद की। रास्ते भर खाने-पीने का सामान दिया। जैसे-तैसे हम रोमानिया पहुंचे। जहां रोमानिया लोगों ने जगह-जगह स्टॉल लगा रखे थे। शेल्टर भी बनाए हुए थे। जिसे देख राहत की सांस मिली।

56

जब इंडियन एंबेसी से रिस्पॉन्स नहीं मिला तो हमने चेर्निविस्ती में हॉस्टल में रह रहे हमारे इंडियन सीनियर से मदद मांगी। फिर उन लोगों ने अपने खर्चे पर वहां आकर हमारी खूब मदद की। कंबल दिया, पानी, खाना सबका इंतजाम किया। जाम की वजह से कंधे पर सामान लेकर चलना पड़ रहा था, जो बहुत कठिन था। जैसे ही बॉर्डर क्रॉस किया तो हमें इंडियन एंबेसी नाम की संस्था दिखी। जिसके बाद हम सभी को शेल्टर होम ले जाया गया।

66

अभिषेक ने भारतीय छात्रों का दर्द बताते हुए कहा कि इन तीन दिनों स्थिति यह थी कि रजाई-गद्दों के साथ सड़कों पर ही स्टूडेंट्स सोते रहे। यूक्रेन के लोकल लोग और इंडियन सीनियर न होते तो न जाने क्या होता। हम बच भी पाते या नहीं। क्योंकि हमारे सामने कोई रास्ता नहीं दिख रहा था। एक-एक मिनट भारी पड़ा रहा था।

इसे भी पढ़ें-युद्ध के बीच एक तस्वीर ऐसी भी: पिता रशियन तो मां युक्रेन से, बेटी भारत में दे रही दिल छू जाने वाला संदेश

इसे भी पढ़ें-Russia Ukraine War : राजस्थान के छात्र जान बचाने बंकर में घुसे, भूख-प्यास से बेहाल, इधर परिवार की सांसें अटकीं

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
एस. जयशंकर-पुतिन की मुलाकात में उठा ये अहम मुद्दा, BRICS से पहले क्यों बढ़ी हलचल?
Recommended image2
रातों-रात पलट गई इस देश की किस्मत! जमीन के नीचे मिला ऐसा खजाना, टेंशन में आ गया अमेरिका?
Recommended image3
Bangladesh Hindu Family Murder: पड़ोसी ही निकले हत्यारे, 4 हिंदुओं की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा
Recommended image4
Melania Trump: ट्रंप के साथ क्यों नहीं दिखतीं मेलानिया? पूर्व व्हाइट हाउस अधिकारी के बयान ने खड़े किए सवाल
Recommended image5
UK Water Crisis: ब्रिटेन में दक्षिण एशियाई लोगों से कहा- 'चावल सिर्फ दो बार धोएं', वजू में भी पानी बचाएं
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved