MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • जा जेहरा जी ले अपनी जिंदगी: इस बुर्के वाली लड़की की Love Story से पाकिस्तान में इतना हंगामा क्यों है बरपा?

जा जेहरा जी ले अपनी जिंदगी: इस बुर्के वाली लड़की की Love Story से पाकिस्तान में इतना हंगामा क्यों है बरपा?

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में चर्चा का जबर्दस्त मुद्दा बनीं दुआ जेहरा काजमी( Dua Zehra Kazmi) की लवस्टोरी पर हाईकोर्ट ने भी मुहर लगा दी है। सिंध हाईकोर्ट ने 8 जून को अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि जेहरा अपने भाग्य का फैसला करने के लिए स्वतंत्र है। यानी उसे पूरी आजादी है कि वो किसके साथ रहना चाहती है, अपने माता-पिता या प्रेमी; जिससे वो निकाह कर चुकी है। बता दें कि दुआ 16 अप्रैल को कराची की शाह फैसल कॉलोनी से गायब हो गई थी।16 अप्रैल को उसके माता-पिता ने कराची में दुआ को नाबालिग बताते हुए किडनैपिंग की FIR दर्ज कराई थी। 5 जून को पुलिस ने उसे बहावलनगर से बरामद किया था। हालांकि गायब होने के 10 दिन बाद दुआ अपने प्रेमी जहीर अहमद के साथ दिखाई दी थी। दुआ ने दावा किया था कि उसने जहीर से निकाह कर लिया है। दोनों ने लाहौर में निकाह किया है। तब दुआ के अब्बू मेहदी काजमी ने मीडिया के सामने डाक्यूमेंट्स दिखाते हुए बेटी की उम्र 13 साल बताई थी। लेकिन दुआ ने मीडिया को सफाई दी थी कि उसके पिता झूठ बोल रहे हैं। उसकी उम्र 18 साल है और उसका कोई किडनैप नहीं किया गया था। पढ़िए पूरी कहानी...

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Jun 22 2022, 11:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

पुलिस ने दुआ को 26 अप्रैल को पकड़ा था। लेकिन लाहौर की एक कोर्ट ने उसे कहीं भी जाने की आजादी दी थी। लेकिन दुआ के अब्बू-अम्मी अड़े रहे कि दुआ का किडनैप किया गया था और वो नाबालिग है। उन्होंने पिछले महीने पंजाब की कोर्ट के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

25

दुआ के अब्बू मेहदी काजमी ने याचिका में दुआ के एजुकेशन संबंधी डाक्यूमेंट, बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य रिकॉर्ड पेश किए थे। इसमें दुआ की उम्र 13 साल दशाई गई है। इस लिहाज से सिंध बाल विवाह प्रतिबंध अधिनियम 2013(Sindh Child Marriage Restraint Act, 2013) के तहत नाबालिग या कम उम्र में निकाह गैर कानूनी है।
 

35

दुआ के अब्बू ने कोर्ट से अपनी बेटी की मेडिकल जांच कराने की मांग की थी। लेकिन बाद के दिनों में कराची पुलिस दुआ को अदालत में पेश करने में विफल रही, जिससे जज नाराज हो उठे थे। इसके बाद पुलिस फिर सक्रिय हुई और रविवार को दुआ और जहीर को बहावलनगर के चिश्तियां से बरामद कर कराची लाया गया।

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि लड़की जिसके साथ रहना चाहे, रह सकती है। सबूतों को देखने के बाद इसमें किडनैपिंग का केस नहीं बनता। फैसला सुनाए जाने से पहले दुआ के अब्बू-अब्बा ने कोर्ट से 10 मिनट के लिए अपनी बेटी से मिलने की परमिशन मांगी। यहां बेटी से मिलकर दोनों फूट-फूटकर रो पड़े।

45

कुछ दिन पहले दुआ जेहरा काजमी( Dua Zehra Kazmi) और उसके 21 वर्षीय प्रेम जहीर अहमद ने एक वीडियो वायरल किया था। इसमें दुआ ने यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि उसे अपने अब्बू-अम्मी से जान का खतरा है। सिंध और पंजाब पुलिस उसे परेशान" कर रही है। 

यह भी पढ़ें-प्रेमी के लिए अब्बू-अम्मी से भिड़ बैठी पाकिस्तान की 14 वर्षीय लड़की, घर से भागकर किया निकाह, अब कही ये बात
 

55

बता दें कि पाकिस्तान में शिया मुस्लमानों की आबादी 20% है। पाकिस्तानी मीडिया ने दुआ के अम्मी-अब्बू के हवाले से कहा कि आरोप है कि मस्जिदों ने शिया मुस्लिम होने के कारण उनकी मदद करने से मना कर दिया था। 

यह भी पढ़ें-इस लड़की के अम्मी-अब्बू टीवी पर ऐसे रोये कि पूरा पाकिस्तान खोजने में जुट गया, सामने आई चौंकाने वाली लव स्टोरी

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
PM Modi के दौरे से पहले इजरायल में मचा घमासान, क्यों बायकॉट की मिल रही धमकी?
Recommended image2
आयरलैंड में भूख से तड़प रहे भारतीय छात्र, फूड बैंक की तस्वीर वायरल होते ही मचा हडकंप
Recommended image3
Nepal Bus Accident: त्रिशूली नदी में गिरी टूरिस्ट बस, 18 लोगों की स्पॉट पर मौत-कई विदेशी भी थे सवार
Recommended image4
Mexico: कार्टेल लीडर की मौत के बाद मेक्सिकों में भड़की हिंसा, भारत समेत इन 2 देशों ने नागरिकों को चेताया
Recommended image5
T20 World Cup 2026: भारत की साउथ अफ्रीका से सबसे शर्मनाक हार, कहां और क्यों फेल हो गए इंडिया के धुरंधर-अब सेमीफाइनल की राह कितनी मुश्किल?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved