MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • और देखते ही देखते यूं जम गया 4000 साल पुराना यह देश, ऐसी तस्वीरें फिर कहां देखने को मिलेंगी

और देखते ही देखते यूं जम गया 4000 साल पुराना यह देश, ऐसी तस्वीरें फिर कहां देखने को मिलेंगी

एथेंस, ग्रीस. ऐसी तस्वीरें बार-बार देखने को नहीं मिलतीं। यह है 4000 वर्ष का गौरवशाली इतिहास रखने वाला देश ग्रीस। इसे यूनान भी कहते हैं। ग्रीस में इस समय ऐसी बर्फबार देखने को मिली कि जिंदगी जम-सी गई। ग्रीस की राजधानी एथेंस में 12 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। बर्फबारी के चलते जो जहां था, वो वहीं ठहर गया। बिजली सप्लाई ठप्प हो गई। गाड़ियों पहिये जाम हो गए। पारा यूं गिरा जैसे कि आसमान से कोई नीचे टपकता है। यहां इस समय टेम्परेचर माइनस 20 डिग्री पहुंच गया है। देखिए ग्रीस की कुछ अद्भुत तस्वीरें और जानिए इस देश के बारे में कुछ फैक्ट्स... 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 17 2021, 11:37 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

यूनान यूरो महाद्वीप का एक देश है। यहां के लोगों को यूनानी या यवन कहते हैं। अंग्रेजी या अन्य भाषाओं में इन्हें ग्रीक कहा जाता है। स्थानीय लोग अपने देश को एल्लास कहकर पुकारते हैं।

210

यूनान से बड़ी संख्या में पलायन हुआ। ये लोग तुर्की, मिस्र और पश्चिम यूरोप में अल्पसंख्यक के तौर पर जीवन गुजार रहे हैं।
 

310

यूनान के उत्तरी भाग पर्वतों से घिरा है। यहां वारदर, स्ट्रुमा, नेस्टास और मेरिक प्रमुख नदियां हैं। चूंकि यहां पर्वतों की प्रचुरता है, इसलिए कुछ सड़कों को छोड़कर यातायात का कोई अन्य साधन नहीं है।

410

इस देश में 7 साल से 14 साल तक शिक्षा अनिवार्य है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ग्रीस को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। हालांकि संयुक्त राज्य की सहायता से यहां की यातायात व्यवस्था को 1950 तक फिर से सुचारू बना दिया गया था।
 

510

ग्रीस सुंदर समुद्र तटों, प्राचीन स्मारकों और समृद्ध संस्कृति से जुड़ा हुआ है। यूनान का इतिहास 4000 वर्ष पहले का माना जाता है।

610

ग्रीस की राजधानी एथेंस इस समय ग्रीक सभ्यता का केंद्र है। ईपूर्व 359 में मकदूनिया का सम्राट फिलिप द्वितीय हुआ। मकदूनिया ग्रीस में शक्तिशाली राज्य बनकर उभर रहा था। फिलिप की हत्या के बाद उसका पुत्र सिकंदर महान मकदूनिया का सम्राट बना।

710

सिकंदर एक शक्तिशाली सम्राट था। उसने सारे ग्रीस को अपने झंडे तले कर लिया था। यह अन्य राज्यों को जीतता हुआ पंजाब(भारत) तक आया और फिर लौट गया। 323 ईपूर्व बैबिलोन(काबुल) में उसकी मृत्यु हुई।

810

फ्रांस की क्रांति और तुर्क शासकों क पतन की घटनाओं को बाद ग्रीस के लोगों में आजादी का उन्माद जागा। इस तरह रूस, ब्रिटेन और फ्रांस के उत्साह बढ़ाने से ग्रीस की जनता ने तुर्कों के खिलाफ लड़ाई छेड़ दी। 1821 से 1829 तक चले संघर्ष के बाद ग्रीस एक स्वतंत्र देश बन गया।

910

आमतौर पर ग्रीस में साल में 300 दिन धूप खिली रहती है। ग्रीस गर्मियों के प्रसिद्ध है। ग्रीस की गर्मियां मई से सितंबर तक रहती हैं।

1010

ग्रीस की भूमध्यसागरीय जलवायु में चार अलग-अलग मौसम हैं। ठंड और बसंत में काफी समय धूप रहती है। यहां का तापमान 10-25 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved