- Home
- World News
- और देखते ही देखते यूं जम गया 4000 साल पुराना यह देश, ऐसी तस्वीरें फिर कहां देखने को मिलेंगी
और देखते ही देखते यूं जम गया 4000 साल पुराना यह देश, ऐसी तस्वीरें फिर कहां देखने को मिलेंगी
एथेंस, ग्रीस. ऐसी तस्वीरें बार-बार देखने को नहीं मिलतीं। यह है 4000 वर्ष का गौरवशाली इतिहास रखने वाला देश ग्रीस। इसे यूनान भी कहते हैं। ग्रीस में इस समय ऐसी बर्फबार देखने को मिली कि जिंदगी जम-सी गई। ग्रीस की राजधानी एथेंस में 12 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। बर्फबारी के चलते जो जहां था, वो वहीं ठहर गया। बिजली सप्लाई ठप्प हो गई। गाड़ियों पहिये जाम हो गए। पारा यूं गिरा जैसे कि आसमान से कोई नीचे टपकता है। यहां इस समय टेम्परेचर माइनस 20 डिग्री पहुंच गया है। देखिए ग्रीस की कुछ अद्भुत तस्वीरें और जानिए इस देश के बारे में कुछ फैक्ट्स...

यूनान यूरो महाद्वीप का एक देश है। यहां के लोगों को यूनानी या यवन कहते हैं। अंग्रेजी या अन्य भाषाओं में इन्हें ग्रीक कहा जाता है। स्थानीय लोग अपने देश को एल्लास कहकर पुकारते हैं।
यूनान से बड़ी संख्या में पलायन हुआ। ये लोग तुर्की, मिस्र और पश्चिम यूरोप में अल्पसंख्यक के तौर पर जीवन गुजार रहे हैं।
यूनान के उत्तरी भाग पर्वतों से घिरा है। यहां वारदर, स्ट्रुमा, नेस्टास और मेरिक प्रमुख नदियां हैं। चूंकि यहां पर्वतों की प्रचुरता है, इसलिए कुछ सड़कों को छोड़कर यातायात का कोई अन्य साधन नहीं है।
इस देश में 7 साल से 14 साल तक शिक्षा अनिवार्य है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ग्रीस को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। हालांकि संयुक्त राज्य की सहायता से यहां की यातायात व्यवस्था को 1950 तक फिर से सुचारू बना दिया गया था।
ग्रीस सुंदर समुद्र तटों, प्राचीन स्मारकों और समृद्ध संस्कृति से जुड़ा हुआ है। यूनान का इतिहास 4000 वर्ष पहले का माना जाता है।
ग्रीस की राजधानी एथेंस इस समय ग्रीक सभ्यता का केंद्र है। ईपूर्व 359 में मकदूनिया का सम्राट फिलिप द्वितीय हुआ। मकदूनिया ग्रीस में शक्तिशाली राज्य बनकर उभर रहा था। फिलिप की हत्या के बाद उसका पुत्र सिकंदर महान मकदूनिया का सम्राट बना।
सिकंदर एक शक्तिशाली सम्राट था। उसने सारे ग्रीस को अपने झंडे तले कर लिया था। यह अन्य राज्यों को जीतता हुआ पंजाब(भारत) तक आया और फिर लौट गया। 323 ईपूर्व बैबिलोन(काबुल) में उसकी मृत्यु हुई।
फ्रांस की क्रांति और तुर्क शासकों क पतन की घटनाओं को बाद ग्रीस के लोगों में आजादी का उन्माद जागा। इस तरह रूस, ब्रिटेन और फ्रांस के उत्साह बढ़ाने से ग्रीस की जनता ने तुर्कों के खिलाफ लड़ाई छेड़ दी। 1821 से 1829 तक चले संघर्ष के बाद ग्रीस एक स्वतंत्र देश बन गया।
आमतौर पर ग्रीस में साल में 300 दिन धूप खिली रहती है। ग्रीस गर्मियों के प्रसिद्ध है। ग्रीस की गर्मियां मई से सितंबर तक रहती हैं।
ग्रीस की भूमध्यसागरीय जलवायु में चार अलग-अलग मौसम हैं। ठंड और बसंत में काफी समय धूप रहती है। यहां का तापमान 10-25 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।