MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • 10 PHOTO में देखें हवा से बात करने वाली ट्रेनें, 1 अगर भारत में चले तो एक घंटे में दिल्ली से प्रयागराज

10 PHOTO में देखें हवा से बात करने वाली ट्रेनें, 1 अगर भारत में चले तो एक घंटे में दिल्ली से प्रयागराज

Transport Day 2022: भारत में 10 नवंबर ट्रांसपोर्ट डे यानी‘परिवहन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इसके साथ ही इसी दिन दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की गई थी। वैसे, आज के दौर में ट्रांसपोर्ट की बात करें तो सड़क और वायुमार्ग के अलावा रेलवे परिवहन का सबसे बड़ा जरिया है। भारत में बड़ी संख्या में लोग रेलों से सफर करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या के बराबर लोग भारत में हर दिन रेल सफर पर होते हैं। देश में शताब्दी, राजधानी, तेजस और वंदे भारत जैसी कई हाईस्पीड ट्रेनें चल रही हैं। हालांकि, दूसरे देशों की तुलना में इनकी स्पीड अब भी काफी कम है। दुनिया की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन चीन की मैग्लेव ट्रेन है। इसकी अधिकतम रफ्तार 600 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यानी यह ट्रेन अगर भारत में चले तो दिल्ली से प्रयागराज महज 1 घंटे में पहुंचा दे। आइए जानते हैं दुनिया की 10 सबसे तेज चलने वाली ट्रेनें। 

4 Min read
Ganesh Mishra
Published : Nov 11 2022, 10:56 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

1- शंघाई मैग्लेव ट्रेन - चीन
दुनिया की सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों में चीन की शंघाई मैग्लेव ट्रेन का नाम है। इस ट्रेन की रफ्तार 460 किलोमीटर प्रति घंटा है। यानी यह ट्रेन 5 मिनट में करीब 38 किलोमीटर का सफर तय कर सकती हैं। हालांकि, जुलाई 2021 में इस ट्रेन ने 600 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने का रिकॉर्ड भी बनाया है। यह ट्रेन दुनिया में सबसे तेज चलने वाले जमीनी वाहनों में शुमार है। ये ट्रेन शंघाई के पुडोंग एयरपोर्ट को लोंगयांग स्टेशन से जोड़ती है। यह ट्रेन इलेक्ट्रो-मेगनिक फोर्स टेक्नोलॉजी पर चलती है। इसमें व्हील नहीं होते। 

210

2- यूरोडुप्लेक्स TGV ट्रेन - फ्रांस
ये ट्रेन हाई स्पीड रेल टेक्नोलॉजी का बेस्ट उदाहरण है। यूरोडुप्लेक्स टीजीवी (Euroduplex TGV) ट्रेन दुनिया की सबसे तेज चलने वाली स्टील व्हील्स वाली ट्रेन है। इस ट्रेन ने तीन अप्रैल 2007 को 574.8 किलोमीटर प्रति घंटा का रिकॉर्ड बनाया था। यह दुनिया की पहली डबल डेकर हाई-स्पीड ट्रेन भी है। इस ट्रेन में एक बार में 1000 से ज्यादा यात्री सफर कर सकते हैं।

310

3- हार्मनी CRH 380A ट्रेन - चीन
चीन की ही एक और ट्रेन हार्मनी CRH 380A एक हाईस्पीड ट्रेन है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 380 किलोमीटर प्रति घंटा है। चीन की राजधानी बीजिंग से शंघाई तक चलने वाली इस बुलेट ट्रेन की शुरुआत अक्टूबर 2010 में हुई थी। इस ट्रेन को सीएसआर किंगडाओ सिफांग लोकोमोटिव एंड रोलिंग स्टॉक ने बनाया है।

410

4- AGV-Italo ट्रेन - इटली
यह ट्रेन इटली के नापोली-रोमा-फिरेंजे-बोलोग्ना-मिलानो कॉरिडोर पर चलती है। इसकी स्पीड 360 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह ट्रेन अप्रैल 2012 से चल रही है। इस मॉर्डन ट्रेन के कोच एल्सटॉम (Alstom) कंपनी ने डिजाइन किए हैं। यह यूरोप की सबसे मॉडर्न ट्रेनों में से एक है।

510

5- सीमेंस वेलारो AVES 103 ट्रेन - स्पेन
स्पेन में चलने वाली सीमेंस वेलारो AVE S 103 ट्रेन भी दुनिया की हाईस्पीड ट्रेनों में शुमार है। इस ट्रेन की ऑपरेशनल स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह ट्रेन स्पेन के बार्सिलोना से राजधानी मैड्रिड के बीच चलती है। 

610

6- टैल्गो 350 ट्रेन - स्पेन
स्पेन में ही चलने वाली टैल्गो 350 ने अपने ट्रायल रन के दौरान 365kmph की अधिकतम गति प्राप्त की थी। जबकि इसकी अधिकतम स्पीड 350 किमी प्रति घंटा है। T350 को पेटेंट टैल्गो (Tren Articulado Ligero Goicoechea Oriol) द्वारा विकसित किया गया था और बॉम्बार्डियर ट्रांसपोर्टेशन के सहयोग से टैल्गो (Talgo) द्वारा बनाया गया है।

710

7- ट्रेनिटालिया फ्रेसियारोसा ट्रेन - यूरोप 
इस ट्रेन की स्पीड 354 किलोमीटर प्रति घंटा है। यूरोप में चलने वाली इस ट्रेन को RED ARROW  के नाम से भी जाना जाता है। इस ट्रेन को 2015 में लॉन्च किया गया था। इसे इसके बेहतरीन इंटीरियर, कैफे और स्नैक बार के लिए जाना जाता है। 

810

8- ICE ट्रेन - जर्मनी
दुनिया की सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों में जर्मनी की ICE ट्रेन भी शामिल है। यह ट्रेन 2002 से चल रही है, लेकिन हाल ही में इसकी स्पीड को बढ़ाया गया है। यह ट्रेन 330 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ती है। ड्यूशे बान-ICE में ICE का मतलब इंटरसिटी एक्सप्रेस है। ये हाईस्पीड EMU ट्रेन का ही एक टाइप है।

910

9- शिन्कासेन हायाबूसा ट्रेन - जापान
जापान में चलने वाली यह एक हाईस्पीड ट्रेन है। जापान में शिन्कासेन का मतलब ही बुलेट ट्रेन होता है। ये ट्रेन 320 किमी/घंटा की रफ्तार से चलती है। इस ट्रेन को कावासाकी हैवी इंडस्ट्री और हिताची ने बनाया है। 

1010

10- THSR 700टी - ताइवान
ताइवान की THSR 700टी हाईस्पीड ट्रेन 300 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती है। यह ट्रेन ताइवान की राजधानी ताइपे से कौसियुंग की दूरी सिर्फ डेढ़ घंटे में तय कर लेती है। अगर कार से इस दूरी को तय किया जाए तो इसमें साढ़े 4 घंटे का समय लगता है। 

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved