- Home
- World News
- वुहान, जहां लगे थे लाशों के ढेर, वहां से 73 दिन बाद सामने आईं ऐसी तस्वीरें यकीन कर पाना मुश्किल
वुहान, जहां लगे थे लाशों के ढेर, वहां से 73 दिन बाद सामने आईं ऐसी तस्वीरें यकीन कर पाना मुश्किल
बीजिंग. 3 महीने की महामारी के बाद अब चीन में हालात स्थिर होते नजर आ रहे हैं। चीन सरकार ने ऐलान किया है कि 8 अप्रैल को कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान से लॉकडाउन हटा लिया जाएगा। चीन में दिसंबर में वुहान में ही कोरोना का पहला मामला सामने आया था। यहीं सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। वुहान में 11 जनवरी को पहली मौत हुई थी, इसके बाद यह सिलसिला बढ़ता ही चला गया। लेकिन 73 दिन बाद अब वुहान से ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं, जिनपर यकीन कर पाना मुश्किल है।
118

चीन में अब तक करीब 3200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इनमें से करीब 2900 अकेले वुहान में हुईं। चीन की सरकार के मुताबिक, बुधवार को हुबेई के अन्य प्रांतों से लॉकडाउन हटा लिया जाएगा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

218
चीनी अफसरों के मुताबिक, कोरोना को हराया जा चुका है। पिछले 5 दिन में केवल संक्रमण का एक मामला सामने आया है। वहीं, वुहान, जो सबसे ज्यादा प्रभावित था, वहां एक भी मामला सामने नहीं आय़ा है।
318
चीन में स्थिति काबू में है। यहां कुछ दिन पहले हर रोज करीब संक्रमण के हजारों मामले सामने आ रहे थे। अब यह सिर्फ कुछ दर्जन तक आ गए हैं।
418
चीन के वुहान में अब स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। लोग घर से बाहर निकलने लगे हैं। इसके अलावा नियमों में भी ढिलाई की गई है। वहीं, चीन के अन्य प्रांतों में अब लोग सामान्य जीवन जीने लगे हैं।
518
वुहान के सभी 16 अस्थाई अस्पताल भी बंद किए जा चुके हैं। यहां पूरे देशभर से 49 मेडिकल टीमें तैनात की गईं थीं। इनमें 42 हजार मेडिकल कर्मी थे। अब सभी को वापस अपनी अपनी जगह भेज दिया गया है।
618
हुबेई में कोरोना के संक्रमण के 67801 केस सामने आए हैं। यहां 3160 लोगों की मौत हुई है। वुहान में 23 जनवरी को लॉकडाउन लगाया गया था। यहां करीब 1 करोड़ 10 लाख लोगों को घरों में कैद रखा गया था। साथ ही सभी तरह के परिवहन के साधन भी बंद कर दिए गए थे।
718
बुधवार से हुबेई (वुहान को छोड़कर) के लोग, जिनके पास ग्रीन क्यूआर कोड है, अपना घर छोड़ दूसरी जगह पर जा सकेंगे। यहां तीन तरह के कोड रेड, येलो और ग्रीन कोड जारी किए गए है।
818
जिन लोगों पर अभी भी संदेह है, या जिन्हें बुखार या अन्य लक्षण हैं, उन्हें रेड क्यूआर कोड दिए गए हैं। वहीं, उनके करीबियों को येलो कोड दिए गए हैं। जबकि, जिन लोगों का बीमार होने का कोई रिकॉर्ड नहीं है, उन्हें ग्रीन कार्ड दिए गए हैं।
918
चीन में आईसोलेशन में रह रहे लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते राष्ट्रपति शी जिनपिंग।
1018
पूरे वुहान को सैनिटाइज करने के लिए कई टीमें तैनात की गई थीं। हालांकि, ये लोग अभी भी वुहान में तैनात हैं और अपने कामों में जुटे हैं।
1118
वुहान में कभी इन सड़कोंं पर भारी भीड़ रहती थी। लेकिन अब ये सुनसान हैं।
1218
वुहान के नजदीक जिनयिनहू में अब स्थिति सामान्य हो गई है। स्थानीय लोग अपने कुत्ते को टहलाते हुए। हालांकि, अभी भी लोग एहतियात बरत रहे हैं
1318
मार्केट से मछली खरीदता युवक। हालांकि, उचित दूरी बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम भी किए गए हैं।
1418
यहां सुपर मार्केट भी शुरू हो चुके हैं। हालांकि, लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है।
1518
यहां सरकार जरूरत के सामान को घर तक पहुंचा रही है। अस्थाई डिलीवरी सेंटर पर अपना सामान लेने के लिए खड़ा स्थानीय।
1618
राजधानी बीजिंग में भी अब स्थिति सामान्य हो चुकी है। यहां पर्यटन स्थल भी खुल चुके हैं। हालांकि, एक कर्मचारी हाथ में प्लेकार्ड लिए हुए है, जिसमें लिखा है कि लोग ग्रुप में ना रहें।
1718
बीजिंग के समर पैलेस में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। (फोटो- 22 मार्च)
1818
चीन में स्थिति काबू करने में मेडिकल स्टाफ का बड़ा योगदान है। डॉक्टर और स्टाफ ने हफ्तों तक बिना छुट्टी और चैन लिए लोगों का इलाज किया। चीन में इस वक्त मेडिकल स्टाफ को हीरो की तरह सम्मान दिया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos