Who is Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर आंदोलन से एक बार फिर चर्चा में आए अभिजीत दिपके कौन हैं? जानें उनकी उम्र, शिक्षा, परिवार, करियर और Cockroach Janata Party (CJP) की पूरी डिटेल।
Abhijeet Dipke Biography: जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन को लेकर अभिजीत दिपके इस समय चर्चा में हैं। पिछले कुछ महीनों में Abhijeet Dipke सोशल मीडिया और पॉलिटिकल घरानों में बड़ा नाम बनकर उभरे हैं। वे Cockroach Janata Party (CJP) के संस्थापक हैं। युवाओं की बेरोजगारी, एजुकेशन सिस्टम, पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम में सुधार जैसे इश्यूज पर वो अपनी आवाज उठाते हैं।
अभिजीत दिपके का बचपन और शुरुआती जीवन
- अभिजीत दिपके का जन्म महाराष्ट्र के औरंगाबाद (अब छत्रपति संभाजीनगर) में हुआ। उनका जन्म 29 सितंबर 1995 को हुआ।
- पिता: भगवानराव दिपके, महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MIDC) में डिप्टी इंजीनियर रहे।
- माता: अनीता दिपके, हाउस वाइफ हैं।
- बड़ी बहन, जो अमेरिका में रहती हैं।
ये भी पढ़ें- कौन हैं सोनम वांगचुक? क्या करती हैं सोनम वांगचुक की पत्नी?
कहां से हुई है अभिजीत दिपके की पढ़ाई-लिखाई?
- अभिजीत दिपके की शुरुआती एजुकेशन छत्रपति संभाजीनगर के स्कूल से हुई।
- साइंस स्ट्रीम से उन्होंने 12वीं की पढ़ाई की।
- पुणे के कॉलेज से जर्नलिज्म किया।
- अमेरिका के Boston University से Public Relations (PR) में मास्टर्स की डिग्री ली।
अभिजीत दिपके का करियर?
कॉलेज के बाद अभिजीत दिपके ने जर्नालिजम और पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में काम किया। इसके बाद वे आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम से जुड़ गए। 2020 से 2023 के बीच अभिजीत ने डिजिटल कैंपेन, मीम मार्केटिंग और ऑनलाइन पॉलिटिकल कम्युनिकेशन पर वर्क किया। इस दौरान दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने डिजिटल कैंपेनिंग में मुख्य भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें- Anil Menon: भारतीय मूल के अनिल मेनन कौन हैं?
Cockroach Janata Party कैसे शुरू हुई?
मई 2026 में जज की एक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी बहस शुरू हुई। इस दौरान अभिजीत दिपके ने Cockroach Janata Party (CJP) नाम से एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन कंपेन स्टार्ट किया। शुरुआत में यह एक इंटरनेट मीम और डिजिटल आंदोलन था, लेकिन देखते ही देखते लाखों युवा इस कंपेन से जुड़ गए। भारी-भरकम सपोर्ट को देखकर अभिजीत दिपके ने Cockroach Janata Party नाम से एक पार्टी बना ली।
