Hindi Muhavare List: 'आ' से शुरू होने वाले मुहावरे हिंदी के सवालों में काफी काम आते हैं। ये मुहावरे SSC, रेलवे, बैंकिंग, UPSC और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं।
Hindi Idioms with Meaning: 'आ' से शुरू होने वाले मुहावरे रोजमर्रा की बातचीत से लेकर हिंदी की कॉम्पिटेटिव एग्जाम तक में पूछे जाते हैं। 'आग बबूला होना', 'आग में घी डालना', 'आस्तीन का सांप', 'आंखों का तारा', 'आंखों में धूल झोंकना' और 'आंखें चार होना' जैसे मुहावरे आपने कई बार सुने होंगे, लेकिन परीक्षा में इनका मतलब पूछा जाए तो कुछ कैंडीडेट कन्फ्यूज हो जाते हैं। इन मुहावरों को रटने के बजाय उनकी मीनिंग और इस्तेमाल को समझना ज्यादा फायदेमंद होगा। SSC, रेलवे, बैंकिंग, UPSC, राज्य PCS, पुलिस भर्ती, CTET, TET, NDA, CDS जैसी परीक्षाओं में हिंदी भाषा और शब्द ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं, जिनमें मुहावरे भी शामिल हैं। छात्रों के लिए ‘आ’ से शुरू होने वाले कुछ मुहावरों और उनके अर्थ की लिस्ट नीचे देखें...
1- 'आकाश-पाताल एक करना' मतलब - बहुत ज्यादा प्रयास करना
2- 'आकाश-पाताल का अंतर' मतलब - बहुत ज्यादा गैप या अंतर
3- 'आकाश से बातें करना' मतलब - बहुत ऊंचा होना
4- 'आग बबूला होना' मतलब - बहुत ज्यादा गुस्सा होना
5- 'आग में घी डालना' मतलब - किसी के गुस्से को बढ़ाना
6- 'आग में तेल डालना' मतलब - विवाद को और बढ़ाना
7- 'आग से खेलना' मतलब - जानबूझकर खतरा मोल लेना
8- 'आग लगाना' मतलब - झगड़े को बढ़ाना
9- 'आग लगाकर तमाशा देखना' मतलब - लड़ाई करवाकर मजा लेना
10- 'आग उगलना' मतलब - बहुत गुस्से से बोलना
11- 'आग पर पानी डालना' मतलब - झगड़ा शांत करना
12- 'आग में कूदना' मतलब - जानबूझकर रिस्क लेना
13- 'आस्तीन का सांप' मतलब - छिपा हुआ दुश्मन
14- 'आटे-दाल का भाव मालूम होना' मतलब - मुश्किल समय का अनुभव होना
15- 'आटे में नमक' मतलब - बहुत कम मात्रा
16- 'आटे के साथ घुन पिसना' मतलब - दोषी के साथ निर्दोष का भी पीड़ित होना
17- 'आंच न आने देना' मतलब - कोई नुकसान न होने देना
18- 'आंखों का तारा' मतलब - बहुत प्यारा होना
19- 'आंखों का पानी उतरना' मतलब - लज्जा या इज्जत-मर्यादा खत्म होना
20- 'आंखों में धूल झोंकना' मतलब - धोखा देना
21- 'आंखों में खून उतरना' मतलब - बहुत गुस्सा होना
22- 'आंखों में समाना' मतलब - बहुत पसंद आना
23- 'आंखें चार होना' मतलब - आमना-सामना होना
24- 'आंखें चुराना' मतलब - सामने आने से बचना
25- 'आंखें दिखाना' मतलब - धमकाना
26- 'आंखें फेर लेना' मतलब - संबंध तोड़ लेना
27- 'आंखें खुलना' मतलब - असलियत को समझना
28- 'आंखें तरसना' मतलब - देखने की बहुत इच्छा होना
29- 'आंखें पथरा जाना' मतलब - इंतजार करते-करते थक जाना
30- 'आंखों पर पर्दा पड़ना' मतलब - असलियत न देख पाना
31- 'आंखों पर चर्बी चढ़ना' मतलब - घमंड होना
32- 'आंखों में धूल डालना' मतलब - छल करना
33- 'आंखों में आंसू आना' मतलब - भावुक होना
34- 'आंखों से गिरना' मतलब - सम्मान खोना
35- 'आंखों से ओझल होना' मतलब - दिखाई न देना
36- 'आंखों में रात काटना' मतलब - बेचैनी से जागना
38- 'आंखों में तेल डालकर सोना' मतलब - बेफिक्र रहना
39- 'आंख का कांटा' मतलब - इंसान जो जिससे मन ना मिले
40- 'आंख का पानी रखना' मतलब - सम्मान बनाए रखना
41- 'आंख का तारा होना' मतलब - सबसे ज्यादा प्यारा होना (इंसान के संबंध में)
42- 'आंखों का उजाला' मतलब - प्यारी औलाद
45- 'आंखों से सुरमा चुराना' मतलब - बहुत चालाकी करना
46- 'आंखों ही आंखों में बात करना' मतलब - इशारे से बात करना
47- 'आंखों में बसाना' मतलब - बहुत प्यारा मानना
48- 'आंखों में खटकना' मतलब - अच्छा ना लगना
49- 'आंखों के आगे अंधेरा छाना' मतलब - घबरा जाना
50- 'आंखों में धूल झोंककर निकल जाना' मतलब - धोखा देकर बच निकलना


