IQ Questions in Hindi: इंटरव्यू और प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले मजेदार ट्रिकी सवाल-जवाब पढ़ें। टेस्ट करें अपना IQ और जानें हर सवाल के पीछे छिपा दिलचस्प लॉजिक।
GK Tricky Questions: क्या आप जानते हैं कि कई बार सबसे आसान दिखने वाले सवालों का जवाब हमारी सोच से बिल्कुल अलग होता है? ऐसे लॉजिकल और IQ सवाल न सिर्फ कंपीटिटिव एग्जाम्स और जॉब इंटरव्यू में पूछे जाते हैं, बल्कि दिमाग की सोचने-समझने की कैपिसिटी भी परखते हैं। '10वीं मंजिल पर रहने वाला शख्स 7वीं मंजिल पर ही लिफ्ट से क्यों उतरता है?' जैसे सवाल पहली बबार में बहुत टफ लगते हैं, लेकिन उनका जवाब बहुत ही दिलचस्प होता है। नीचे देखिए ऐसे ही मजेदार और माइंड को चकरा देने वाले सवाल और उनके रोचक जवाब।
सवाल: एक शख्स 10वीं मंजिल पर रहता है। नीचे जाते समय वह लिफ्ट से जाता है, लेकिन ऊपर आते समय सिर्फ 7वीं मंजिल तक लिफ्ट लेता है और फिर सीढ़ियों से 10वीं मंजिल तक जाता है। वो ऐसा क्यों करता है?
जवाबः क्योंकि वह कम हाइट (Short Height) का है।
लिफ्ट में वह नीचे जाने के लिए ग्राउंड फ्लोर का बटन आसानी से दबा सकता है। लेकिन ऊपर आते समय वह 10वीं मंजिल का बटन नहीं दबा पाता। उसकी पहुंच सिर्फ 7वीं मंजिल के बटन तक होती है। इसलिए वह 7वीं मंजिल तक लिफ्ट से जाता है और बाकी 3 मंजिल सीढ़ियों से चढ़ता है।
सवाल- डॉक्टर ने कहा- "मैं तुम्हारा भाई हूं", लेकिन मरीज ने कहा- "मेरा कोई भाई नहीं है।" कैसे?
जवाब - डॉक्टर मरीज की बहन थी।
सवाल- एक आदमी बिना पैराशूट के हवाई जहाज से कूद गया, फिर भी उसे कुछ नहीं हुआ। बताएं कैसे?
जवाब- हवाई जहाज जमीन पर खड़ा था।
सवाल- ऐसी कौन-सी चीज है, जो जितनी ज्यादा सूखती है, उतनी ही ज्यादा गीली होती जाती है?
जवाब- तौलिया (Towel)। तौलिया दूसरों को सुखाता है, लेकिन खुद पानी सोखकर गीला होता जाता है।
सवाल- एक आदमी रविवार की सुबह मारा गया। पुलिस ने नौकरों से पूछा तो सभी ने अलग-अलग जवाब दिए।
माली: मैं पौधों में पानी दे रहा था।
रसोइया: मैं नाश्ता बना रहा था।
नौकरानी: मैं डाक लेने गई थी।
ड्राइवर: मैं कार साफ कर रहा था।
सही जवाब- नौकरानी झूठ बोल रही थी। क्योंकि रविवार को पोस्ट ऑफिस बंद रहता है और कोई पोस्ट नहीं आती।
ये भी पढ़ें- Brain Teaser: 11 मजेदार लॉजिकल सवाल, जिनका जवाब देने में अच्छे-अच्छों का चकरा जाता है दिमाग
सवाल- ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे तोड़ने पर लोग खुश होते हैं?
जवाब- रिकॉर्ड (Record)। जब कोई नया रिकॉर्ड बनता है, तो पुराने रिकॉर्ड टूटते हैं और लोग खुशी मनाते हैं।
सवाल- एक कमरे में 3 बल्ब हैं और बाहर 3 स्विच। अंदर केवल एक बार जा सकते हैं। कैसे पता करेंगे कि कौन-सा स्विच किस बल्ब का है?
सही जवाब- पहला स्विच 5 मिनट तक ऑन रखें।
फिर उसे बंद कर दें।
दूसरा स्विच ऑन करें।
अब कमरे में जाएं।
अब जो बल्ब जल रहा होगा, वह दूसरे स्विच का है।
जो बंद है लेकिन गर्म है, वह पहले स्विच का है।
जो बंद और ठंडा है, वह तीसरे स्विच का है।
सवाल- ऐसा क्या है जो आपका है, लेकिन उसका इस्तेमाल आपसे ज्यादा दूसरे लोग करते हैं?
जवाब- आपका नाम। आपका नाम सबसे ज्यादा दूसरे लोग लेते हैं।
ये भी पढ़ें- IQ Test: आवाज किए बिना क्या टूट सकता है? 99% लोग नहीं दे पाते इस आसान पहेली का सही जवाब
सवाल- वह कौन-सी चीज है जो ऊपर भी जाती है और नीचे भी आती है, लेकिन अपनी जगह से कभी नहीं हिलती?
जवाब- सीढ़ियां। लोग सीढ़ियों से ऊपर-नीचे जाते हैं, लेकिन सीढ़ियां वहीं रहती हैं।
सवाल- ऐसी कौन-सी चीज है जो दौड़ती भी है, लेकिन उसके पैर नहीं होते?
जवाब- नदी। नदी लगातार बहती यानी दौड़ती रहती है, लेकिन उसके पैर नहीं होते।
सवाल- ऐसी कौन-सी चीज है जिसे जितना निकालते जाओ, वह उतनी ही बड़ी होती जाती है?
जवाब- गड्ढा (Hole)। जितनी मिट्टी निकालेंगे, गड्ढा उतना बड़ा होगा।
