ज्योतिषियों के अनुसार, हर महीने में 3-4 ग्रह राशि बदलते हैं। इनमें से सूर्य भी एक है। सूर्य एक राशि में 30 दिन तक रहता है। इस हिसाब से ये हर महीने में एक बार राशि जरूर बदलता है। इस बार 17 सितंबर को सूर्य राशि बदलेगा। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है। ये ग्रह हर 30 दिन में राशि बदलता है यानी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। वर्तमान में ये ग्रह अपनी स्वराशि सिंह में है। ये ग्रह 17 सितंबर को सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही सूर्य-शनि का अशुभ योग समाप्त हो जाएगा और सूर्य-बुध का शुभ योग शुरू हो जाएगा। आगे जानिए इन योगों के बारे में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बुध की चाल में आया परिवर्तन 
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, 10 सितंबर को बुध की चाल में परिवर्तन हुआ है। ये ग्रह अपनी राशि में अब वक्री स्थिति में है यानी टेढ़ी चाल चल रहा है, इस समय ये ग्रह अस्त भी है। बुध की चाल बदलने से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिषियों की माने तो ग्रहों के इस बदलाव से देश में कई जगहों पर अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश हो सकती है। इसके प्रभाव से देश में राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक बदलाव दिखेंगे।

सूर्य के राशि बदलने से खत्म होगा अशुभ योग
17 सितंबर को सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही सूर्य-शनि का षड़ाष्टक नाम का योग समाप्त हो जाएगा। इस अशुभ योग के खत्म होते ही कुछ राशियों को राहत मिलेगी। इससे दुर्घटनाएं और बीमारियां कम होने की संभावना रहेगी, वहीं नौकरी और बिजनेस में आ रही परेशानियां भी खत्म होंगी। जो लोग स्थान परिवर्तन चाह रहे हैं उनकी इच्छा भी पूरी हो सकती है। 

शुरू होगा सूर्य-बुध का शुभ योग 
ज्योतिषियों के अनुसार, 17 सितंबर को सूर्य जब कन्या राशि में प्रवेश करेगा तो इसकी युति बुध ग्रह के साथ होगी। बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। इसे राजयोग भी कहा जाता है। इसके शुभ प्रभाव से नौकरी और बिजनेस में फायदे के योग बनेंगे। कुछ राशि वालों को धन लाभ के योग भी इस दौरान बन सकते हैं। अगर कोई सरकारी काम अटका है तो वह भी पूरा हो सकता है। कुछ लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है।


ये भी पढ़ें...

Pitra Dosh Upay: ये 4 छोटे-छोटे उपाय बचा सकते हैं आपको पितृ दोष के अशुभ प्रभाव से


Pitru Paksha 2022: चाहते हैं धन लाभ या सुंदर पत्नी तो किस दिन करें श्राद्ध? जानें खास बातें

Shraddha Paksha 2022: कब से कब तक रहेगा पितृ पक्ष, मृत्यु तिथि पता न हो तो किस दिन करें श्राद्ध?