Mangal Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति भी माना जाता है। ये एक क्रूर ग्रह। जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह शुभ स्थिति में होता है, उन्हें भूमि, भवन से संबंधित शुभ फल मिलते हैं। इस बार ये ग्रह 10 अगस्त को मेष से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेगा। 

उज्जैन. ग्रहों का सेनापति मंगल 10 अगस्त, बुधवार को राशि बदलकर मेष से वृषभ में प्रवेश करेगा (Mangal Gochar 2022)। ऐसा होते ही मेष राशि में बनी राहु और मंगल की युति खत्म हो जाएगी, जिसके अंगारक योग समाप्त हो जाएगा। मंगल के राशि परिवर्तन से देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशि के लोगों पर भी इसका असर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। किसी को इसके शुभ परिणाम मिलेंगे तो किसी को अशुभ। मंगल ग्रह 15 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेगा। यानी 2 महीने से ज्यादा समय मंगल ग्रह वृषभ राशि में बिताएगा। इस दौरान दूसरे ग्रहों से साथ युति बनाकर ये ग्रह सभी को प्रभावित करेगा। आगे जानिए मंगल के राशि परिवर्तन का सबसे खराब असर किन राशियों पर होने वाला है…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


मेष राशि 
इस राशि का स्वामी स्वयं मंगल है लेकिन फिर भी इस राशि वालों को मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के लोग सोच-समझकर खर्च करें नहीं तो निकट भविष्य में इन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मेष राशि में इस समय राहु स्थित है, इस वजह से इन्हें सेहत के मामलों में भी सावधान रहने की जरूरत है। पारवारिक जीवन में उथल-पुथल होने के योग भी बन रहे हैं।


मिथुन राशि
मंगल ग्रह इस राशि से 12वें भाव में स्थित रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12वां मंगल हमेशा अशुभ फल देता है। इस राशि के लोगों को बिजनेस और नौकरी दोनों ही क्षेत्रों में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत भी बिगड़ सकती है। यात्रा के दौरान कोई मंहगी चीज गुम या चोरी होने के संकेत भी बन रहे हैं। पति-पत्नी का विवाद बढ़ सकता है। इस समय आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा, नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। 


तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए ये समय संभलकर चलने का होगा। क्योंकि आठवां मंगल बहुत कष्ट पहुंचाता है। इस राशि के लोगों को रक्त से संबंधित कोई बीमारी हो सकती है या किसी दुर्घटना में चोट लग सकती है। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और वाणी पर भी संयम रखें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कुल मिलाकर ये समय इस राशि वालों के लिए ठीक नहीं रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Mangal Gochar 2022: 10 अगस्त को खत्म होगा अशुभ योग और चमकेगी इन 5 राशि वालों की किस्मत, जानिए क्यों होगा ऐसा?

Raksha bandhan 2022: रक्षाबंधन है शुभ पर्व, इस दिन न करें ये 4 काम, जानिए कारण भी


Bahula Chaturthi 2022: किस दिन किया जाएगा बहुला चतुर्थी व्रत? जानिए तारीख और पूजा विधि