Planetary Changes: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर महीने में कम से कम 3-4 ग्रह राशि जरूर बदलते हैं। कुछ ग्रह लगातार परिवर्तनशील रहते हैं जैसे बुध, सूर्य व चंद्रमा, वहीं कुछ सालों में एक बार राशि बदलते हैं जैसे राहु-केतु, गुरु और शनि। 

उज्जैन. साल 2022 का अंतिम महीना दिसंबर शुरू होने वाला है। इस महीने में कई ग्रह राशि बदलेंगे, जिसके चलते कई शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे। इन शुभ-अशुभ योगों का प्रभाव सभी 12 राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। हर महीने में कम से कम 3 से 4 ग्रह राशि जरूर बदलते है, इनमें सूर्य और चंद्रमा के अलावा, शुक्र और बुध भी शामिल हैं। दिसंबर 2022 में बुध ग्रह की स्थिति में लगातार परिवर्तन देखने को मिलेगा। आगे जानिए दिसंबर 2022 में कब, कौन-सा ग्रह राशि बदलेगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बुध ग्रह 2 बार बदलेगा राशि
दिसंबर 2022 में सबसे पहले बुध ग्रह राशि बदलेगा। ये ग्रह 2 दिसंबर को वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद ये ग्रह 27 दिसंबर को राशि परिवर्तन करते हुए मकर राशि में प्रवेश करेगा। 29 दिसंबर को ये ग्रह मकर राशि में वक्री होगा यानी टेढ़ी चाल चलने लगेगा और साल के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर को वक्री अवस्था में ही पुन: धनु राशि में प्रवेश कर जाएगा।

शुक्र करेगा धनु राशि में प्रवेश
बुध ग्रह के बाद शुक्र वृश्चिक राशि से निकलकर 5 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेगा। जहां पहले से ही बुध ग्रह रहेगा। बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मीनारायण नाम का शुभ योग बनेगा। इसके बाद ये ग्रह राशि क्रम में आगे बढ़ते हुए 29 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा।

सूर्य भी करेगा राशि परिवर्तन
सौर मंडल का राजा यानी सूर्य 16 दिसंबर को वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही मल मास शुरू हो जाएगा और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। मल मास को खर मास भी कहा जाता है। इस महीने में दान, पूजा, हवन आदि का विशेष महत्व बताया गया है।

चंद्रमा हर ढाई दिन में बदलेगा राशि
महीने के पहले ही दिन यानी 1 दिसंबर को चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद ये ग्रह हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। इस दौरान ये अन्य ग्रहों के साथ मिलकर कई शुभ-अशुभ योग बनाएंगा। महीने के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर को ये ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेगा। 

इन ग्रहों में नहीं आएगा कोई परिवर्तन
दिसंबर 2022 में कई ग्रह ऐसे रहेंगे, जिनकी स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आएगा, ये ग्रह हैं शनि जो मकर राशि में रहेगा। इसके अलावा गुरु ग्रह मीन राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृषभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। 

ये भी पढ़ें-

Shani Meen Rashifal 2023: नुकसान-खराब सेहत, शनि की साढ़ेसाती 2023 में करेगी मीन वालों को परेशान, कैसा होगा असर?

Shani Kumbh Rashifal 2023: हताशा-निराशा और मुसीबतें, शनि की साढ़ेसाती में बीतेगा साल 2023?

Shani Makar Rashifal 2023: उतरती साढ़ेसाती से फायदा होगा-नुकसान भी, कैसा रहेगा ये साल आपके लिए?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।