Sun Transit 2022: 17 सितंबर को सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। यहां पहले से ही बुध स्थित है। सूर्य और बुध के एक ही राशि में होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग इस दिन बनेगा। इसे राजयोग भी कहा जाता है। 

उज्जैन. सूर्य को सौरमंडल का राजा कहा जाता है। ये ग्रह मनुष्य के जीवन के बहुत से क्षेत्रों को प्रभावित करता है। ये उन खास ग्रहों में से एक है जो कभी वक्री नहीं होते यानी उल्टी चाल नहीं चलते। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है यानी एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है। इस बार ये ग्रह 17 सितंबर को सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कन्या राशि में बनेगा बुधादित्य योग
17 सितंबर को सूर्य जैसे ही सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा, बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा, क्योंकि कन्या राशि में पहले से ही बुध ग्रह स्थित है। जब भी सूर्य और बुध एक राशि में होते हैं तो बुधादित्य नाम का राजयोग बनता है। इस शुभ योग के प्रभाव से देश-दुनिया में बड़े बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं। सूर्य की ये स्थिति राजनीति, आर्थिक और सामाजिक तौर से हर व्यक्ति को किसी न किसी रूप में प्रभावित करेगी। कुछ लोगों के लिए ये शुभ रहेगी तो किसी के लए अशुभ।

कैसा होगा देश-दुनिया पर असर?
काशी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, कन्या राशि में बुधादित्य योग बनने से बाजार तेजी आने की संभावना बन रही है। इससे अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। राजनीति से जुड़े मामलों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। देश के कुछ हिस्सों में प्राकृतिक आपदाएं आने की खतरा बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम आने से विद्यार्थियों को फायदा होगा। विद्यार्थियों के लिए ये समय शुभ रहने वाला है।

किस राशि के लिए कैसा रहेगा बुधादित्य योग?
- ज्योतिषियों के अनुसार, वैसे तो बुधादित्य एक शुभ योग है, लेकिन कुंडली में स्थित ग्रहों के अनुसार ही ये अच्छे-बुरे फल प्रदान करता है। 
- 17 सितंबर से बनने वाला बुधादित्य योग मेष, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा, इससे इन्हें फायदा मिलने का योग बन रहे हैं। 
- वहीं अन्य राशियों की बात की जाए तो मिथुन, तुला, कुंभ राशि वाले लोगों की मुश्किलें इस योग के चलते बढ़ सकती हैं। इन राशि वालों को इस दौरान नौकरी और बिजनेस के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। 
- वृष, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन राशि के लोगों को मिला-जुला फल इस समय देखने को मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

Shraddh Paksha 2022: इन 3 पशु-पक्षी को भोजन दिए बिना अधूरा माना जाता है श्राद्ध, जानें कारण व महत्व


Shraddha Paksha 2022: कब से कब तक रहेगा पितृ पक्ष, मृत्यु तिथि पता न हो तो किस दिन करें श्राद्ध?

Shraddha Paksha 2022: 10 से 25 सितंबर तक रहेगा पितृ पक्ष, कौन-सी तिथि पर किसका श्राद्ध करें?