Shukra Transit 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सौर मंडल के ग्रहों में लगातार परिवर्तन होते रहते हैं। सभी ग्रहों के राशि परिवर्तन का समय अलग-अलग होता है। इस बार 24 सितंबर, शनिवार को शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। 

उज्जैन. शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। कुंडली में ये ग्रह शुभ स्थिति में हो तो सभी तरह की सुख-सुविधाएं प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन में सुखमय बना रहता है। लेकिन ये ग्रह अगर अशुभ स्थिति में हो तो जीवन भर पैसों की तंगी से जूझना पड़ता है और वैवाहिक जीवन में भी लगातार परेशानियां बनी रहती हैं। जब भी ये ग्रह राशि बदलता है तो इसका शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशि के लोगों पर देखने को मिलता है। इस बार ये ग्रह 24 सितंबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करने वाला है। इस राशि में ये ग्रह 18 अक्टूबर तक रहेगा। आगे जानिए इस ग्रह के राशि परिवर्तन से देश-दुनिया के साथ-साथ अन्य राशियों पर क्या प्रभाव होने वाला है…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा होगा देश-दुनिया पर असर…
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, शुक्र के राशि बदलने से खाने-पीने की चीजों की कीमतें सामान्य रहेंगी। समुद्र में अचानक कोई बड़ा तूफान आ सकता है। हरी सब्जी, तिलहन और दलहन की कीमतें अपेक्षाकृत कम होंगी। देश में कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है, जिसकी वजह से ठंड बढ़ सकती है। इसी के साथ सोना-चांदी व अन्य बहुमूल्य चीजों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। मशीनरी सहित अन्य लोहे का सामान भी मंहगा हो सकता है। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। देश की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।

ऐसा होगा राशियों पर असर…
- शुक्र के कन्या राशि में आने से सबसे ज्यादा नुकसान मेष, धनु और मीन राशि वालों को होगा। इन्हें लेन-देन और निवेश के मामले में संभलकर रहना होगा। इनके कामकाज में बदलाव होने के संकेत हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन 3 राशि वालों का किसी से विवाद भी हो सकता है। अनचाहे खर्चे होने के योग बन रहे हैं। 
- शुक्र के राशि बदलने से वृष, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। नौकरी और व्यापार में भी शुभ संकेत मिल रहे हैं। अटका हुआ पैसा भी इस दौरान मिल सकता है। 
- अन्य तीन राशि कर्क, सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का इन लोगों पर कोई खास प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि मामूली उतार-चढ़ाव जीवन में जरूर आ सकते हैं। लव लाइफ की परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।


ये भी पढ़ें-

Venus Transit 2022: 24 सितंबर से खुलेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, छप्पर फाड़ के होगा धन लाभ


Sun Transit 2022: 18 अक्टूबर तक कन्या राशि में रहेगा सूर्य, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे होगा नुकसान?

जिस घर में होते हैं ये 3 काम, वहां खुशी-खुशी स्वयं ही चली आती हैं देवी लक्ष्मी