हरियाणा के कैथल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपनी नवजात पोती की हत्या का इल्जाम लगा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला लड़की नहीं चाहती थी। घर में पहले से कुछ लड़कियां हैं।

कैथल. एक मां को उम्मीद नहीं थी, नवजात बेटी की उसकी ही सास बहाने से जान ले लेगी। मामला कुलतारण गांव का है। यहां रहने वाली सोनिया नामक महिला ने अपनी 10 दिन की बेटी की हत्या का इल्जाम सास पर लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बच्ची की लाश को गड्ढे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, ताकि मालूम चल सके कि बच्ची की हत्या कैसे की गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नहलाने के बहाने पोती को अपने साथ लेकर गई थी दादी
सोनिया ने पुलिस को बताया कि जब उसकी कोख से बेटी जन्मी, तब से सास उसे ताने मारती आ रही थी। वो अकसर कहती थी कि घर में पहले से ही बहुत लड़कियां हैं, एक और लड़की आ गई। आरोपी को लड़के की चाहत थी। आरोप है कि जब सोनिया बेटी को दूध पिला रही थी, तभी आरोपी महिला ने साजिश रची। वो नहलाने के बहाने से पोती को अपने साथ ले गई। जब वो लौटी, तब उसके मुंह से झाग निकल रहा था। बाद में उसने चुपचाप श्मशान में ले जाकर बच्ची को दफना दिया। थाना सदर के SHO कंवर सिंह ने बताया कि मामला सामने आने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की हैसियत से नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह भी साथ गए थे। इसके बाद बच्ची की लाश को गड्ढे से निकाला गया। इस मामले में दादी बिमला के अलावा बच्ची के पिता सोनू और ताऊ को भी आरोपी बनाया गया है। हालांकि पुलिस दहेज प्रताड़ना से जोड़कर भी जांच कर रही है।