हरियाणा में 15 दिन पहले इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती के बाद 14 वर्षीय छात्रा से दो युवकों ने मिलने के बहाने बुलाया और कार में उसका अपहरण कर उसके साथ गैंंगरेप किया।

पानीपत. सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती बेहद खतरनाक साबित हो रही खासकर के लिए लड़कियों के लिए। हरियाणा में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां 15 दिन पहले इंस्ट्राग्राम पर एक लड़के ने लड़की से दोस्ती की और फिर उसके साथ गैंगरेप किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तीन घंटे तक कार में घुमाया, फिर ले गए नहर किनारे
दरअसल, यह शर्मनाक घटना पानीपत शहर में शुक्रवार शाम 7 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। जहां दो आरोपी 14 साल की पीड़िता को अपनी कार में शराब पिलाकर तीन घंटे तक इधर-उधर घुमाते रहे। फिर एक नहर किनारे ले जाकर उसका गैंगरेप किया। इसके बाद वह भागने लगे, लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने देखा तो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

लड़की को दिया नशे का डबल डोज
राहगीरों ने लड़कियों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों ने पीड़िता को नशे का ज्यादा डोज दे दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। फिलहाल उसका इलाज जारी है। आलम यह की लड़की जैसे ही आरोपी का नाम सुनती है तो वह डर जाती है और कांपने लगती है। वहीं एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि 19 वर्षीय आशीष चौहान और स 20 वर्षीय वीशू को अरेस्ट किया है। जिन्होंने छात्रा के साथ रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। दोनों को 1 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। 

ऐसे हुई थी दोनों की दोस्ती, पहले चैंटिंग, फिर किया गैंगरेप
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता 11वीं कक्षा में पढ़ती है और वह 14 साल की है। करीब 15 दिन पहले उसकी इंस्ट्राग्राम पर आशीष नाम के एक लड़के से दोस्ती हुई थी। दोनों जहां पहले अपने मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए, फिर वह चैटिंग करने लगे। फिर शुक्रवार को आशीष ने पानीपत के डीएवी पार्क के पास बच्ची को मिलने के लिए बुलाया। आरोपी अपने एक दोस्त के साथ पार्क के पास कार लेकर खड़ा था। लड़की अपनी स्कूटी से उससे मिलने के लिए आई। जहां वह उसको एक सुनसान अंधेरी वाली जगह लेकर चले गए और उसका गैंगरेप कर दिया।