घटना शुक्रवार को बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 में टैगोर पब्लिक स्कूल के पास हुई। हमलावर 2-3 बताए जाते हैं। वे बाइक पर आए थे।

फरीदाबाद. हरियाणा में फोटो जर्नलिस्ट के 19 साल के बेटे की दिनदहाड़े हत्या का मामला सामने आया है। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जाती है। शर्मनाक बात यह रही कि जब हमलावर युवक को मार रहे थे, तब वो मदद के लिए चीखता रहा, लेकिन किसी ने उसे नहीं बचाया। घटना शुक्रवार को बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 में टैगोर पब्लिक स्कूल के पास हुई। हमलावर 2-3 बताए जाते हैं। वे बाइक पर आए थे।
मृतक विनय शुक्रवार दोपहर 2 बजे अपनी स्कूटी से जा रहा था। तभी पीछे से बाइक सवार हमलावरों ने उसे स्कूल के पास रोक लिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से उस पर हमला करना शुरू कर दिया। घायल विनय वहां पड़ा-पड़ा तड़पता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। बाद में पुलिस ने विनय को हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विनय के पिता संजय फोटो जर्नलिस्ट हैं। उन्होंने बताया कि विनय शादी आदि कार्यक्रमों में फोटोग्राफी करता था। करीब एक साल पहले पड़ोसी अनिकेत नागर और उनके साथियों से झगड़ा हुआ था। हालांकि समझौता हो गया था। हत्या की आशंका इसी पर जताई गई है। एसीपी जयवीर सिंह राठी ने बताया कि CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred