आरोप है कि वह शनिवार को अपनी अन्य दोस्तों के साथ स्कूटी से एक परिचित की घर जा रही थी। शुगर मिल पहुंचने पर दूसरी महिला ने अपनी अन्य महिला साथियों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोका और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी।  

पानीपत (Haryana) । दो महिलाओं की आठ साल की दोस्ती एक बात न मानने पर टूट गई। दरअसल, पानीपत में एक महिला मित्र ने दूसरे से अपनी मालिश करने को कहा, जिसे करने से उसने मना कर दिया। बताते हैं कि इसी बात को नाराज पहली महिला ने दूसरी महिला को बदमाशों से कई बार धमकी दिलाई। फिर शनिवार की देर शाम उसकी भिड़ गई। इस दौरान दोनों का सिर फूट गया और वे अस्पताल पहुंच गई। सिविल अस्पताल में भी कई बार दोनों में हंगामा हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
मुखिजा कॉलोनी की एक महिला ने बताया कि उसकी कपड़ों की दुकान है। जहां पड़ोसी महिला से 8 साल से दोस्ती है। करीब 6 महीने पहले पड़ोसी महिला अपनी मालिश करने को कहने लगी। लेकिन, उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर वो अपनी महिला दोस्त से रंजिश रखने लगी। आरोप है कि कई बार बदमाशों से फोन करा चुकी है।

रास्ते में घेरकर की मारपीट
आरोप है कि वह शनिवार को अपनी अन्य दोस्तों के साथ स्कूटी से एक परिचित की घर जा रही थी। शुगर मिल पहुंचने पर दूसरी महिला ने अपनी अन्य महिला साथियों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोका और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। 

एक-दूसरे का फोड़ दी सिर
बचाव में उसने ईंट से एक महिला पर वार कर दिया। जिसमें उसका सिर फट गया। दोनों महिलाओं के सिर फूटने के बाद उन्हें अस्पतास में भर्ती कराया गया। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।