अगर कोई शर्त किसी की लाइफ बदल सकती है, तो यह शर्त अच्छी है। यह है बेल्जियम का कपल कृष और मार्टिन। शादी से पहले मार्टिन ने कृष के सामने एक शर्त रखी थी। यह शर्त पूरी करना आसान नहीं था, फिर भी कृष ने शर्त मंजूर की। उसे पूरी करने यह कपल इंडिया पहुंचा।

कैथल. किस्मत कब पलटा मार जाए, कोई दावे से नहीं कह सकता। ऐसी ही खुशकिस्मत है मार्टिन की गोद में मौजूद यह पौने चार साल की लड़की अंजलि। बेशक इस अनाथ लड़की को पालने-प्यार करने वालों की कोई कमी नहीं थी, फिर भी उसे मां-बाप चाहिए थे। ऐसा परिवार, जो उसे प्यार करे, पढ़ाए-लिखाए और उसका भविष्य बनाए। अंजलि को बेल्जियम के कपल कृष और मार्टिन ने गोद लिया है। यह कपल करीब 7000 किमी दूसर से अंजलि को गोद लेने कैथल पहुंचा। अंजलि यहां के बाल उपवन में रह रही थी। यहां से कागजी कार्रवाई के बाद दम्पती अंजलि को लेकर बेल्जियम रवाना हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी से पहले रखी थी शर्त..
बताते हैं कि मार्टिन ने कृष के सामने शादी से पहले एक शर्त रखी थी। वो किसी बच्चे को गोद लेना चाहती थी। इस कपल के पहले से ही दो लड़के जोपे और जारे हैं। कृष ने मार्टिन की शर्त मंजूर की। उन्होंने चार साल पहले Central Adoption Resource Authority (कारा) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया था। मार्टिन पहले सोशल वर्कर थी। तभी से उसकी यह इच्छा थी। मार्टिन ने कहा कि अंजलि के आने के बाद अब उसका परिवार पूरा हो गया। उपवन के मैनेजर अजय श्रीवास्तव ने बताया कि अंजलि डेढ़ साल पहले कुरुक्षेत्र में ब्रह्मरोवर के पास मिली थी।