मंत्री विज का कहना था कि इसलिए जो ये बताते हैं वो ये हैं नहीं और जो ये कहते हैं वो ये करते नहीं हैं। बाकि पंजाब के लोगों का फैसला है, उन्होंने इनको चुना है तो देखते हैं क्या होता है।

अंबाला। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म धोखे से हुआ है। अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान वो तो आंदोलन के लिए बैठे थे लेकिन इन्होंने राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं रख कर उनके आंदोलन की आढ़ में अपने संगठन का निर्माण किया। यह एक धोखेबाज़ पार्टी है। उस पर भरोसा नहीं कर सकते।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंत्री विज का कहना था कि इसलिए जो ये बताते हैं वो ये हैं नहीं और जो ये कहते हैं वो ये करते नहीं हैं। बाकि पंजाब के लोगों का फैसला है, उन्होंने इनको चुना है तो देखते हैं क्या होता है। हम देखेंगे कि आने वाले सालों में वे अपने वादों को पूरा कर पाते हैं या नहीं।’ इससे पहले चुनाव में भी विज ने कुछ ऐसा ही बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि केजरीवाल झूठ बोलते हैं। सच यह है कि आम आदमी पार्टी का जन्म अन्ना हजारे के आंदोलन में धोखे से हुआ था। यह धोखेबाज पार्टी है। मैं कह रहा हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है और वहां के लोग धोखेबाज पार्टी को वोट नहीं देंगे।

Haryana Budget 2022: हरियाणा विधानसभा में धर्म परिवर्तन निवारण विधेयक पेश, गृहमंत्री अनिल विज ने बताईं खूबियां

पंजाब में आप को मिला है प्रचंड बहुमत
बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब प्रचंड जीत हासिल की। वहां 10 मार्च को आए नतीजों में आप को 117 में से 92 सीटें मिली हैं। जबकि कांग्रेस को 18, भाजपा को 2 और अकाली दल को 3 सीटें मिली हैं। 2 अन्य पार्टियों को सीटें मिली हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह को बड़ी निराशा हाथ लगी है। वे खुद चुनाव हार गए और उनकी पार्टी का भी कोई नेता चुनाव नहीं जीत सका।

गुरमीत राम रहीम मामले में सीएम खट्टर और गृहमंत्री आमने-सामने, गलत संदेश न जाए इसलिए करेंगे प्रेस-कॉन्फ्रेंस

पंजाब में भगवंत मान ने 25वें सीएम की शपथ ली
आप के सीएम पद के दावेदार भगवंत मान ने बुधवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां गांव में शपथ ली। इसके बाद से राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। भाजपा के कुछ नेताओं ने मान को मुख्यमंत्री पद संभालने की बधाई दी, तो कुछ ने सवाल भी उठाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल को केंद्र सरकार से पंजाब में हरसभंव मदद करने का आश्वासन दिया।