अगर आपको पास बुलेट है, तो ऐसी हरकत से बचें। लगभग हर शहर में युवक बुलेट के साइलेंसर से पटाखों की आवाज निकालकर सीना ऊंचा करते हैं। लेकिन यहां इसी कारण एक युवक को खासी चपत लग गई।

जींद, हरियाणा. नया मोटर व्हीकल एक्ट आने के बाद ज्यादातर लोग गाड़ी के साथ कागजात लेकर चलने लगे हैं। वहीं नियमों का भी पालन करना अपना फर्ज समझने लगे हैं। लेकिन कुछ लोग अब भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अगर आपको पास बुलेट है, तो ऐसी हरकत से बचें। लगभग हर शहर में युवक बुलेट के साइलेंसर से पटाखों की आवाज निकालकर सीना ऊंचा करते हैं। लेकिन यहां इसी कारण एक युवक को खासी चपत लग गई। यह शख्स पुलिस की चेकिंग देखकर भागा। लेकिन पुलिस भी कुछ कम नहीं थी। उसे एक किमी पीछा करके पकड़ लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

40 हजार रुपए का चालान काटा..

 मामला झांझ गेट के पास का है। यहां पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक शख्स अपनी बुलेट से निकला। उसने बाइक में पटाखे की आवाज करता साइलेंसर लगवा रखा था। जैसे ही पुलिस ने उसे रोकना चाहा, तो उसने बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने उसका एक किमी तक पीछा किया और पकड़ लिया। बाइक पर नंबर नहीं लिखा था। उसके पास कागजात भी नहीं थे। हैरानी की बात वो ट्रिपल सवारी कर रहा था। पुलिस के पकड़े जाने के बाद वो अभद्रता करने लगा। पुलिस ने उसका 40 हजार रुपए का चालान काट दिया। पुलिस ने ऐसे साइलेंसर लगाने वाले मैकेनिकों पर भी कार्रवाई की बात कही है।

(नोट: खबर को प्रभावी दिखाने काल्पनिक चित्र का इस्तेमाल किया गया है)