भाजपा के प्रत्याशी आदित्य ने सियासत का सफर अपनी भाभी को पंचायती चुनाव में हरा कर की थी। डबवाली की सीट पर आदित्य को कांग्रेस के अमित सिहाग ने पंद्रह हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हराया।   

डबवाली. देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. देवीलाल का परिवार हरियाणा चुनाव की राजनीति में छाया हुआ है। स्व. देवीलाल के सबसे छोटे बेटे जगदीश चौटाला के पुत्र आदित्य चौटाला भाजपा से डबवाली विधानसभा सीट पर चुनावी मैदान थे। आदित्य को कांग्रेस के अमित सिहाग ने 15,647 मतों के भारी अंतर से हरा दिया है। आदित्य विधानसभा में चौटाला परिवार के चौथे सदस्य हैं जो चुनाव लड़ रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पंचायती चुनाव में अपनी भाभी को हराया था

2016 में पंचायत चुनाव हुआ जिसमें आदित्य ने अपनी भाभी और विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला की पत्नी कांता सिंह को हराकर सिरसा जिला परिषद के जोन चार से जिला पार्षद बने थे। भाभी कांता सिंह को हरा कर सबको चौका दिया था। तब से ही आदित्य पर भाजपा की नजरे उन पर बनी हुई थी। राज्य में चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद भाजपा ने आदित्य को एचएससीएआरबी (Haryana State Co operative Agriculture & Rural Development Bank Ltd.) का चेयरमैन बना दिया। पिछले दिनों सीएम मनोहर लाल खट्टर की जिए जवान - जिए किसान रैली का आयोजन भी इन्होने ही करवाया था।

आदित्य के पिता की सियासत से दूरी

आदित्य चौटाला के पिता जगदीश चौटाला सियासत से खुद को अलग रखा। उन्होंने स्व. देवीलाल की गाड़ी भी चलाई और उनके लिए पत्र लेखन का काम भी किया। मगर बाकी भाइयों ओमप्रकाश चौटाला, प्रताप चौटाला और रणजीत सिंह की तरह उनको राजनीति में आने का कोई शौक नही रहा।

(हाई प्रोफाइल सीटों पर हार-जीत, नेताओं का बैकग्राउंड, नतीजों का एनालिसिस और चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें)