हरियाणा में बीटेक की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने फांसी का फंदाकर सुसाइड कर लिया। पूरी रात उसने पढ़ाई की, सुबह 7 बजे वह अपने दोस्तों से बोला मैं सोने जा रहा हूं उठा देना। लेकिन वह हमेशा के लिए सो गया।

सोनीपत. हरियाणा में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना से हर कोई शॉक्ड है। जहां बीटेक की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने फांसी का फंदाकर सुसाइड कर लिया। पूरी रात उसने पढ़ाई की, सुबह 7 बजे वह अपने दोस्तों से बोला मैं सोने जा रहा हूं उठा देना। लेकिन वह हमेशा के लिए सो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्टूडेंट ने एक झटके में खत्म कर ली जिंदगी
दरअसल, यह घटना गुरुवार सुबह 9 बजे के आसपास हुई है। जहां उसने यहां के मुरथल स्थित दीन बंधु छोटू राम विश्वविद्यालय में हॉस्टल में एक छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मरने से पहले उसने लिखा-मैं मां से बहुत प्यार करता हूं...
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। जहां उलने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था, अंकित ने लिखा- वह अपनी मौत का जिम्मेवार खुद है। मैं अपनी मां से बहुत प्यार करता है, कृपया करके यह बात मेरी मां को मत बताना। हालांकि अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

दोस्त बोले-वह कुछ दिनों से चुप-चाप सा रहने लगा था
अंकित दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। उसके दोस्तों ने कहा वह कुछ दिनों से चुप-चाप रहने लगा था। लेकिन हमको नहीं पता था कि वह इतना बढ़ा कदम उठा लेगा।