कोरोना वायरस पूरे देश में अपने पैर पसारता जा रहा है। अब इस महामारी की चपेट में छोटे-छोटे बच्चे भी आ रहे हैं। ऐसा ही एक दिल को झोकझोर देने वाला मामला चंडीगढ़ से सामने आया है,जहां एक महज एक 6 महीने की बच्ची संक्रमित हुई है। वह मासूम तो अपने दिल के छेद का इलाज करने आई थी। 

चंडीगढ़. कोरोना वायरस पूरे देश में अपने पैर पसारता जा रहा है। अब इस महामारी की चपेट में छोटे-छोटे बच्चे भी आ रहे हैं। ऐसा ही एक दिल को झोकझोर देने वाला मामला चंडीगढ़ से सामने आया है, जहां महज एक 6 महीने की बच्ची संक्रमित हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मासूम के दिल में है छेद...
दरअसल, तस्वीर में दिखाई देने वाली 6 महीने की बच्ची के दिल में छेद है, जिसके इलाज के लिए उसके माता-पिता ने उसे चंडीगढ़ के पीजीआई में 9 अप्रैल को भर्ती कराया था। जहां डॉक्टर्स मासूम की सर्जरी करने वाले थे। लेकिन, उससे पहले ही वह कोरोना पॉजिटिव हो गई।

मासूम के पिता ने डॉक्टरों पर लगाए आरोप
फगवाड़ा के रहने वाले रामू ने बताया- बेटी रितिका को दो दिन से इंफेक्शन हो रहा था। इसकी शिकायत मैंने डॉक्टरों से की थी। इसके बाद मंगलवार दोपहर उसके टेस्ट करवाए गए तो वह संक्रमित पाई गई। पिता ने आरोप लगाया है कि पीजीआई की लापरवाही की वजह से बच्ची को कोरोना हुआ है।

बच्ची के इलाज करने वाले डॉक्टर्स क्वारैंटाइन
बच्ची के संक्रमित पाए जाने के बाद पीजीआई सेंटर के डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ और यहां एडमिट अन्य बच्चों में कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। उन 6 डॉक्टर्स को क्वारैंटाइन कर दिया गया है, जो मासूम का इलाज कर रहे थे।