हरियाणा के फरीदाबाद स्थित होटल ओयो में शुक्रवार को एक कपल की सुसाइड का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मृतक एक हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा था। उसे कुछ दिनों की पैरोल मिली थी। कपल परिजनों से घर में प्राइवेसी न होने की बात कहकर होटल में रात गुजारने गया था।

फरीदाबाद. हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे एक शख्स ने अपनी पत्नी के संग सुसाइड कर लिया। कपल गुरुवार रात होटल पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह दोनों की लाश होटल के कमरे में मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब शख्स फंसी पर लटका हुआ था। वहीं उसकी पत्नी की लाश बेड पर पड़ी हुई थी। कपल की पहचान एनआईटी-2 डी शिवाला कॉलोनी में रहने वाला सुनील वधवा(39) और उसकी पत्नी ज्योति(37) के रूप में हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्राइवेसी के लिए होटल पहुंचे थे
करीब 12 साल पहले कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी तोतामल जैन के बेटे ऋषभ की पैसों के लेन-देन में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सुनील और उसके साले कालू को अरेस्ट किया था। यह मामला किडनैप और फिरौती से जुड़ा था। इसी मामले में सुनील को उम्रकैद हुई थी। सुनील को एक महीने की पैरोल मिली हुई थी। उसे 31 अगस्त को वापस जेल जाना था। मृतक के भाभी शशि के अनुसार घर में प्राइवेसी न होने पर सुनील ज्योति को लेकर गुरुवार शाम एनआईटी-5 स्थित ओयो होटल गया था। वो इस बारे में उन्हें बताकर गया था। वे शुक्रवार सुबह 5 बजे तक घर लौटने का बोलकर गए थे। लेकिन जब 6.30 तक नहीं लौटे, तो उनका कॉल किया। शशि ने बताया कि कॉल अटैंड न होने वो और उनके पति अनिल होटल पहुंचे, तब घटना का पता चला।