दंगल गर्ल गीता फोगाट फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वे किसी गेम्स में मेडल जीतने के कारण नहीं, बल्कि अपने इस खास फोटो के कारण मीडिया की चर्चाओं में आई हैं।

चरखी दादरी. वर्ष, 2016 में आमिर खान ने गीता और उनकी बहन बबीता फोगाट पर ब्लॉकबस्ट फिल्म 'दंगल' बनाई थी। गीता तब से दंगल गर्ल कही जाने लगीं। गीता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। इसमें उन्होंने खुलासा किया कि वे मां बनने वाली हैं। गीता ने खूबसूरत वादियों में यह फोटो खिंचवाया। इसमें वे अपने बेबी बंप पर दोनों हाथ रखे दिखाई दे रही हैं। गीता ने फोटो कैप्शन में लिखा कि पेट में पल रहे बच्चे की किक से आपको एहसास होता है कि आप और वो अकेले नहीं है। इस फोटो को लाखों लाइक मिल चुके हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उल्लेखनीय है कि गीता की शादी 20 नवंबर 2016 को रेसलर पवन कुमार से हुई थी। वर्ष, 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गीता ने भारत को महिला रेसलर के तौर पर पहला गोल्ड मेडल जितवाया था। इसी उपलब्धि पर दंगल फिल्म बनाई गई थी।