हरियाणा के यमुनानगर जिले में यमुना नदी से युवक की लाश मिली है। लाश को एक पालीथीन बैग में पैक कर बोर में भर कर नदी में फेंका गया था। युवक के शरीर पर तेजधार हथियारों से कई जगहों पर वार किए हुए थे। 

यमुनानगर(Haryana). हरियाणा के यमुनानगर जिले में यमुना नदी से युवक की लाश मिली है। लाश को एक पालीथीन बैग में पैक कर बोर में भर कर नदी में फेंका गया था। युवक के शरीर पर तेजधार हथियारों से कई जगहों पर वार किए हुए थे। युवक के शव की शिनाख्त करवाई जा रही है अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के मुताबिक यमुनानगर के ग्रे पेलिकन के पास यमुना के किनारे एक बोरे में लाश की सूचना पर पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची। जब बोरे को खोल कर देखा गया तो उसमें एक 20 से 25 वर्ष के युवक की लाश थी, जिस पर तेजधार हथियारों से कई वार किए गए थे। मृतक की गर्दन, कान, टांग, पेट पर तेजधार हथियारों से वार करके यह हत्या की गई है। जिससे उसकी आधी गर्दन, कान, पैरों को बेदर्दी से काटा हुआ था। हत्या के बाद युवक की लाश को पॉलीथिन में डालकर कट्टे में डालकर यमुना किनारे फेंका गया था। 

गोताखोर ने दी पुलिस को सूचना 
एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक वह अपने कुछ साथियों के साथ लाल घाट की तरफ जा रहा था और इसी दौरान उसकी नजर सिटी सेंटर के पास बोरी पर पड़ी। जब उसके पास जाकर उसे खोलने की कोशिश की तो उसमें युवक की लाश मिली। इसके बाद उसने तुरंत अपने साथी गोताखोर राजीव को बताया जिसने मौके पर पहुंच कर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

शव की नहीं हो पाई शिनाख्त
मौके पर पहुंचे डीएसपी यमुनानगर कमलजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल यह रंजिशन हत्या का मामला लगता है । उन्होंने कहा कि मृतक की आयु 20 से 25 वर्ष के लगभग लगती है। लगता है रात में उसकी हत्या की गई है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त करवाई जा रही है उसी के बाद हत्या और हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

इसे भी पढ़ें...

तुमको बेटा नहीं है इसलिए नहीं मिलेगा जायदाद में हिस्सा, ऐसे तानों से तंग आकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम