यह तस्वीर भावुक करती है। दिल्ली के नरेला में रहने वाली इस बूढ़ी मां के बेटा और बेटी दोनों डॉक्टर हैं। इस समय दोनों अलग-अलग जगहों पर कोरोना को हराने ड्यूटी कर रहे हैं। 21 अप्रैल को इनका जन्मदिन था, लेकिन कोई घर नहीं आ पा रहा था। जब इसकी खबर पुलिस अधिकारियों को पता चली, तो वो कोरोना वॉरियर्स को सलाम करते हुए इनका जन्मदिन मनाने पहुंच गए।

कुरुक्षेत्र, हरियाणा. इस समय देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। ऐसे में कोरोना वॉरियर्स अपनी और अपने घर की फिक्र छोड़कर पूरी शिद्दत से ड्यूटी निभाने में लगे हैं। यह तस्वीर भी कोरोना वॉरियर्स की फैमिली से जुड़ी है। यह तस्वीर भावुक करती है। इस बूढ़ी मां के बेटा और बेटी दोनों डॉक्टर हैं। इस समय दोनों अलग-अलग जगहों पर कोरोना को हराने ड्यूटी कर रहे हैं। 21 अप्रैल को इनका जन्मदिन था, लेकिन कोई घर नहीं आ पा रहा था। जब इसकी खबर पुलिस अधिकारियों को पता चली, तो वो कोरोना वॉरियर्स को सलाम करते हुए इनका जन्मदिन मनाने पहुंच गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस पहुंची घर...
यह तस्वीर 21 अप्रैल की देर रात दिल्ली के नरेला एरिया से सामने आई हैं। यह हैं 80 साल की कमला सहाय। इनका बेटा डॉ. आरके सहाय कुरुक्षेत्र में डिप्टी सिविल सर्जन के पद पर हैं। वहीं बेटी डॉ. सुनीता की ड्यूटी इस समय नरेला स्थित एक आइसोलेशन वार्ड में लगी हुई है। इस मां के बेटा-बेटा पूरी शिद्दत से ड्यूटी निभा रहे हैं। लिहाजा, वे मां के जन्मदिन पर घर नहीं आ सके। हालांकि, सुबह दोनों ने मां से बात की। लेकिन मां थोड़ी मायूस थीं कि इस मौके पर कोई उनके साथ नहीं है। अचानक शाम को उनके घर दिल्ली पुलिस के डीसीपी राजीव रंजन, एसीपी नीरव अरविंद पटेल और नरेला के एसएचओ निरीक्षक राकेश कुमार पहुंचे। उनके हाथों में गुलदस्ते थे।

अफसरों ने गाया बर्थडे सांग..
इन अफसरों को मालूम चला था कि दोनों डॉक्टरों की मां का जन्मदिन है। बस, फिर क्या था..वे बादाम का पैकेट, दो सैनिटाइजर, मास्क और गुलदस्ते लेकर उनके घर आ पहुंचे। पुलिस अफसरों ने जब महिला को जन्मदिन की बधाई देते हुए बथर्ड सांग गाया, तो वे भावुक हो उठीं। अफसरों के जाने के बाद मां ने अपने बेटे को इस बारे में बताया। डॉ. सहाय ने पुलिस अफसरों को कॉल करके आभार जताया।