शहर के हनुमान गली की रहने वाली है पिड़िता। पुलिस को शिकायत में बताया गया कि वह पंजाब नेशनल बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत है और गत 16 अक्टूबर को उसके सहयोगियों अमित और रोहित ने उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की।


जींद: हरियाणा के जींद स्थित पंजाब नेशनल बैंक में महिला सहकर्मी के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत एवं मार पीट करने की कोशिश में महिला थाना पुलिस ने बैंक के दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

शहर के हनुमान गली की रहने वाली कल्याणी ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत है और गत 16 अक्टूबर को उसके सहयोगियों अमित और रोहित ने उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की।

शिकायत में कहा गया है कि जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की। महिला थाना पुलिस ने कल्याणी की शिकायत पर अमित व रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है ।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)