कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह लोगों ने अपनी शादियां फिलहाल के लिए स्थगित कर दी हैं। लेकिन, पंजाब में इसके विपरीत मामला देखने को मिला है। जहां एक लडकी ने दूसरे राज्य में जाकर अपनी प्रेमी से लव मैरिज की।  

फतेहाबाद (हरियाणा). कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह लोगों ने अपनी शादियां फिलहाल के लिए स्थगित कर दी हैं। लेकिन, पंजाब में इसके विपरीत मामला देखने को मिला है। जहां एक लडकी ने दूसरे राज्य में जाकर अपनी प्रेमी से लव मैरिज की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेमी जोड़े ने लॉकडाउन में की लवमैरिज
दरअसल, लॉकडाउन के बीच पंजाब के मनसा जिले की रहने वाली एक युवती 15 अप्रैल को अपने घर से भाग गई थी। जहां उसने हरियाणा के फतेहाबाद में अपने प्रेमी से एक मंदिर में जाकर लवमैरिज कर ली। जब लड़की के माता-पिता को इस बारे में पता चला तो वह उसको जान से मारने की धमकी देने लगे और युवक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया।

पुलिस ने पहले खाना खिलाया, फिर दोनों की सुनी फरियाद
घरवालों के डर से दोनों ने फतेहाबाद के भूना पुलिस स्टेशन में पहुंचकर सुरक्षा की मांग की। इसके बाद यहां की पुलिस ने प्रेमी जोड़े को पहले खाना खिलाया, फिर उनकी बात सुनी। भूना पुलिस ने इस बारे में पंजाब पुलिस को जानकरी दी। जिसके बाद दोनों को वहां ले जाया गया। अब प्रेमी जोड़े को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।