राज्यसभा में आज  रविवार को कृषि बिल पास हो गया। विपक्ष से लेकर किसान लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। हरियाणा के किसानों ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि अगर यह अध्यादेश वापस नहीं लिया तो आने वाली 25 सितंबर को देख लेना क्या होगा। 

अंबाला (हरियाणा). राज्यसभा में आज रविवार को कृषि बिल (Agricultural Bill ) पास हो गया। विपक्ष से लेकर किसान लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। हरियाणा के किसानों ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि अगर यह अध्यादेश वापस नहीं लिया तो आने वाली 25 सितंबर को देख लेना क्या होगा। पूरे प्रदेश में आंदोलन कर राज्य को बंद किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूरा स्टेट रखा जाएगा बंद
हरियाणा के किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ कृषि बिल को लेकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा- 25 तारीख को पूरा प्रदेश बंद रखा जाएगा। अगर हमारी मांगे नहीं मानी गईं तो जगह-जगह आंदोलन करेंगे। 

दिल्ली में होंगे देशभर के किसान जमा
इतना ही नहीं पंजाब और हरियाणा के किसानों ने कहा है कि आंदोलन करने के अलावा 27 सितंबर को दिल्ली में एक बैठक की जाएगी। जिसमें देशभर के किसान मौजूद रहेंगे और इसी दिन किसान अध्यादेश के खिलाफ अहम फैसला लेंगे।

जगह-जगह सड़कों पर किया चक्काजाम 
वहीं रविवार सुबह भी दोनों राज्यों के हजारों किसानों ने हाइवे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया और नारेबाजी की। इसमें पुरषों के अलावा हजारों महिलाएं भी शामिल हुईं थीं, किसान विरोध करने के लिए अपने घरों से ट्रेक्टर-टॉली लेकर निकले थे। जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर पंचकूला-जमुनानगर हाईवे पर जाम लगा दिया था।

पहले से ही तैनात थी पुलिस
किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग की और राज्य के अधिकतर हाइवे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अंबाला के एसपी अभिषेक जोरवाल का कहना है कि किसान धीरे-धीरे उग्र हो रहे थे। लेकिन पुलिस ने उनको रोक लिया।