हिमाचल में एक भयानाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां अचानक एक कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें हरियाणा के 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

सोलन/रोहतक, हिमाचल में एक भयानाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां अचानक एक कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें हरियाणा के 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सूचना देकर मौके पर पुलिस को बुलाया गया। हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चश्मदीद ने बताया कब हुआ था ये हादसा
दरअसल, यह दर्दनाक एक्सीडेंट सोलन जिले के कंडाघाट के पास हुई है। घटनास्थल पर पहुंचे एक चश्मीदी ने बताया कि यह हादसा शनिवार देर रात का बताया जाता है। क्योंकि वर रविवार अलसुबह जब वहां पहुंचा तो कार खाई में गिरी हुई थी। जिसे देखकर लग रहा था कि हादसा कुछ समय पहले का है।

बहुत भयानक था ये हादसा, नहीं हुई पांचों की पहचान
यह एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठे चालक समेत पांच लोगों पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। हालांकि बताया जा रहा है कि इस घटना में मारे गए पांचो युवक हरियाणा के पंचकुला के आसपस के बताए जा रहे हैं। गाड़ी का नंबर (HR 03T-534) है जो शिमला की तरफ जा रही थी।