हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज (Haryana Home Minister Anil Vij ) की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें आनन-फानन में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। 

पानीपत. हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज (Haryana Home Minister Anil Vij ) की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें आनन-फानन में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी जांच चल रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एम्स के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया कर रहे इलाज
दरअसल, विज को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मंगलवार सुबह एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया। शुरुआती चेकअप में अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। एम्स के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया अपनी टीम के साथ गृह मंत्री का इलाज कर रहे हैं।

पिछले महीने भी बिगड़ी थी तबीयत
बता दें कि पिछले महीने अगस्त में भी अनिल विज की तबीयत बिगड़ी थी। जहां उनका ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया था। इतना ही नहीं वह अपने स्वास्थ्य कारणों के चलते राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल भी नहीं हो सके थे। हालांकि इस दौरान उन्‍होंने अस्‍पताल में ही अपना काम निपटाया था। उन्होंने कहा था कि वह नहीं चाहते हैं कि मेरी बीमारी के चलते कोई काम रूके।