हरियाणा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 5 माह की गर्भवती महिला ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यमुनानगर. हरियाणा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 5 माह की गर्भवती महिला ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रात दो बजे महिला ने लगा ली फांसी
दरअसल यह खौफनाक घटना रविवार सोमवार दरमियानी रात करीब 2 बजे घटी। जहां प्रियंता नाम की गर्भवती महिला ने सुसाइड कर लिया। करीब एक घंटे यानि तीन बजे पति की जब नींद खुली तो उसने देखा कि पत्नी फंदे पर लटकी हुई है। मृतका के ससुराववालों ने घटना की जानकारी उसके मायके वालों को दी।

मरने से एक दिन पहले पिता को फोन कर बताया था दर्द
मृतका के मायके वालों के पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की 6 महीने पहले सन्नी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद सी उसके ससुराल बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। जब वह कुछ दिन पहले घर आई थी तो उसने अपनी पीड़ा हम लोगों को बताई थी। बता दें कि मरने से एक दिन पहले ही महिला ने अपने मायके में फोन कर कहा था ये लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और ताने भी मारते हैं।