यह मामला करनाल के हनुमान नगर का है, जहां लोभी दूल्हा अपनी डिमांड पूरी नहीं होने से बारात लेकर नहीं आया। लड़की के घरवालों ने शादी की सारी तैयारियां कर लीं। मंडप से लेकर दुल्हन को सजा दिया। लेकिन दूल्हे के लोभ ने सारे अरमानों पर पानी फेर दिया।

करनाल (हरियाणा. देश में भले ही दहेज को लेकर कितने ही कानून क्यों ना बन जाएं, लेकिन लोभी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। जहां कई दुल्हनों हाथों में पिया की मेहंदी लगाकर मंडप में बैठी रहती हैं, लेकिन शादी नहीं हो पाती। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के करनाल में आया है, जहां दुल्हन सजधज कर बैठी रही, ना तो उसकी बारात आई और ना ही दूल्हा आया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक लालच में सारे अरमान धरे रह गए
दरअसल, यह मामला करनाल के हनुमान नगर का है, जहां लोभी दूल्हा अपनी डिमांड पूरी नहीं होने से बारात लेकर नहीं आया। लड़की के घरवालों ने शादी की सारी तैयारियां कर लीं। मंडप से लेकर दुल्हन को सजा दिया। लेकिन दूल्हे के लोभ ने सारे अरमानों पर पानी फेर दिया।

अपनी डिमांड पर अड़ा रहा दूल्हा
लड़की के घरवालों ने बताया कि हमारी हिना बेटी का रिश्ता शहर के ही विकास नगर के युवक के साथ तय हुआ था। दोनों परिवारों ने 20 दिसंबर शादी की तारीख तय की थी। उस समय देहज की ऐसी कोई बात नहीं हुई थी। लेकिन अब ऐन वक्त पर दूल्हा दहेज में क्रेटा कार की डिमांड करने लगा। इसके बावजूद भी हमने उनको छोटी गाड़ी देने की तैयारी कर ली। घर का सारा सामान भी खरीद लिया और गहने भी। लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे और बारात लेकर नहीं आए।

पुलिस ने दूल्हे को हथकड़ी लगाने की तैयारी
करीब 12 घंटे बारात का इंतजार करने के बाद पुलिस में दूल्हा और उसके परिवार के खिलाफ दहेज मांगने के लिए दबाव डालने की शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।