दरिंदगी की हद पार करने वाली यह घटना हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र में हुई है। रात में जब महिला अपने घर पर अकेली थी तो इसी दौरान अचानक गांव के ही तीन सगे भाई उसके घर पर आ गए। महिला के मुंह में नशीला पदार्थ डाल तीनों एक-एक करके हैवानियत करते रहे।

हिसार. हरियाणा के हिसार जिले से मानवता को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जहां तीन सगे भाइयों ने हैवान बन एक महिला के साथ गैंगरेप किया। बताया जाता है कि तीनों दरिदों ने इस घटना को शराब के नशे में अंजाम दिया है। पुलिस ने आरपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक-एक करके करते रहे हैवानियत की हद पार
दरअसल, दरिंदगी की हद पार करने वाली यह घटना हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र में हुई है। 11 जून की रात करीब 8 बजे महिला अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान अचानक गांव के ही तीन सगे भाई उसके घर पर आ गए। एक आरोपी ने महिला को दबोच कर मुंह में कोई नशीला पदार्थ डाल दिया। इसके बाद वह बेसुध हो गई। फिर तीनों एक-एक करके उसके साथ हैवानियत करते रहे।

मुंह खोलने पर दी जाने से मारने की धमकी
जब महिला को सुबह होश आया तो वह तीनों ने के पास पहुंची, लेकिन आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। कहने लगे कि अगर किसी के सामने अपना मुंह खोला तो वह जिंदा नहीं रहेगी। इसके बाद उसने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई और पुलिस थाने आकर मामला दर्ज करवाया। इस घटना पर थाना प्रभारी नायब सिंह ने बताया कि महिला के बयान पर तीन युवकों पर मामला दर्ज किया गया है। गहनता से इसकी जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी हिरासत में होंगे।