प्यार के लिए आदमी क्या नहीं कर गुजरता..यह घटना यही दिखाती है। हालांकि कभी-कभार ऐसा दुस्साहस अपराध की श्रेणी में आ जाता है। इस युवक के साथ भी यही हुआ। इसकी प्रेमिका रोहतक के पीजीआई में भर्ती है। लिहाजा वो उससे मिल नहीं पा रहा था। बुधवार रात वो सलवार सूट पहनकर अस्पताल पहुंच गया। उसने मेकअप भी किया हुआ था, इसलिए लोगों ने उसे लड़की ही समझा। लेकिन पकड़ा गया। 


रोहतक, हरियाणा. अस्पताल में भर्ती प्रेमिका से मिलने उसके प्रेमी ने जो किया, वो हैरान करने वाला है। प्रेमी लड़की के भेष में अस्पताल में घुस गया। वो बाथरूम में था, तभी उसकी हल्की आवाजें सुनकर सुरक्षाकर्मियों को कुछ शक हुआ। जैसे ही वो बाहर निकला..मामला सामने आ गया। हालांकि प्रेमिका उसके साथ थी या नहीं, यह खुलासा नहीं हो सका है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्यार में आदमी क्या नहीं कर बैठता, यह मामला इसी का उदाहरण है। यह और बात है कि कभी-कभार ऐसा काम अपराध की श्रेणी में आ जाता है। मामला बुधवार रात करीब ढाई बजे का है। सुरक्षाकर्मियों को बाथरूम से खुसुर-पुसुर की आवाजें आ रही थीं। उन्हें शंका हुई, तो वे बाथरूम के बाहर जाकर खड़े हो गए। जैसे ही बाथरूम से एक संदिग्ध लड़की निकली, उसे पकड़ा गया। मालूम चला कि वो एक लड़का था। बस फिर क्या था...सुरक्षाकर्मियों ने पीटते हुए उसका सलवार सूट उतरवाया। नीचे वो जींस और शर्ट पहने हुए था।